फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Balraj murder case: Shooter's wife and brother-in-law arrested with weapons

बलराज हत्याकांड : शूटर की पत्नी और जीजा हथियारों के साथ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Balraj murder case: Shooter's wife and brother-in-law arrested with weapons
फतेहाबाद। शहर के काठमंडी निवासी बलराज उर्फ गोली हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी शूटर बनसुधार हाल खेमा खाती चौक निवासी संजय की पत्नी किरण और जीजा गांव बीघड़ निवासी अनिल को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पुलिस ने चार पिस्तौल और 12 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

इन्हीं हथियारों से बलराज उर्फ गोली पर फायरिंग की गई थी और अब दोनों इन्हें ठिकाने लगाने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने गांव बीघड़ के पास से ही दोनों को गाड़ी समेत काबू कर लिया। दोनों को सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक फायरिंग के बाद शूटर इन्हें हथियार सौंपकर फरार हो गए थे। इसको लेकर पहले से ही योजना बनाई गई थी। हालांकि मामले में अभी तक आरोपी शूटर संजय और विकास उर्फ गोली व मुख्य षडयंत्रकारी नहीं पकड़े गए हैं। इस मामले में अब तक पुलिस रेकी करने के तीन आरोपी और मुख्य षडयंत्रकारियों को शरण देने के आरोप में तीन आरोपियों को काबू कर चुकी है। बता दें कि बलराज उर्फ गोली पर 15 जून की शाम को फायरिंग की गई थी। गंभीर रूप से घायल बलराज ने अगले दिन रविवार को हिसार के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

कोट
बलराज उर्फ गोली हत्याकांड मामले में आरोपी शूटर संजय की पत्नी किरण और उसके जीजा अनिल को काबू किया गया है। दोनों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणजीत सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed