{"_id":"659e6bad8cebe12c920083f8","slug":"balloon-with-pakistan-airlines-logo-found-in-khabrakalan-village-of-fatehabad-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: गांव खाबड़ाकलां में मिला पाकिस्तान एयरलाइंस का लोगो लगा गुब्बारा, ग्रामीणों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: गांव खाबड़ाकलां में मिला पाकिस्तान एयरलाइंस का लोगो लगा गुब्बारा, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
Wed, 10 Jan 2024 03:34 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 10 Jan 2024 03:34 PM IST
सार
फतेहाबाद के गांव खाबड़ाकलां में किसान कृष्ण कुमार के गेहूं के खेत में हवाई जहाज नुमा एक गुब्बारा पड़ा हुआ था। सुबह जब किसान कृष्ण कुमार अपने खेत में गया तो उसे यह गुब्बारा दिखाई दिया, जिस पर पाकिस्तान एयरलाइंस का लोगो लगा हुआ था।
विज्ञापन
गुब्बारे पर पाकिस्तान एयरलाइंस का लोगो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद के गांव खाबड़ाकलां में पाकिस्तान एयरलाइंस का लोगो लगा एक गुब्बारा मिला है। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। ज्ञात रहे कि जिले में पाकिस्तानी एयरलाइंस के लोगो लगा गुब्बारा मिलने की यह तीसरी घटना है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद के गांव खाबड़ाकलां में किसान कृष्ण कुमार के गेहूं के खेत में हवाई जहाज नुमा एक गुब्बारा पड़ा हुआ था। सुबह जब किसान कृष्ण कुमार अपने खेत में गया तो उसे यह गुब्बारा दिखाई दिया, जिस पर पाकिस्तान एयरलाइंस का लोगो लगा हुआ था। साथ ही पाकिस्तान के झंडा अंकित था। गुब्बारे को देखते ही कृष्ण कुमार ने इसकी जानकारी ग्रामीणों व पुलिस को दी। सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई और गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
ज्ञात रहे कि यह घटना जिले में पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले 2 नवंबर को गांव भूथनकलां व 19 दिसंबर को गांव शेखुपुर दड़ौली में ऐसे ही गुब्बारे मिले थे। जिस पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलांइस व पाकिस्तान के झंडे का लोगो लगा हुआ था।
विज्ञापन