फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Bajrang Garg said in Fatehabad: A relief fund will be formed for the needy and poor in Agroha Dham

फतेहाबाद में बजरंग गर्ग बोले: अग्रोहा धाम में जरूरतमंद व गरीबों के लिए सहायता कोष का गठन किया जाएगा

Thu, 24 Oct 2024 03:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 24 Oct 2024 03:06 PM IST
सार

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम में जरूरतमंद युवक-युवती की शादी करवाने की पूरी व्यवस्था की हुई है। शादी में ठहरने, खाने, बैंड-बाजे, फेरे आदि की सारी व्यवस्था धाम द्वारा की जाती है। अग्रोहा धाम में करोड़ों रुपए की लागत से शादी के लिए बैंक्विट हॉल बनाया गया है।

विज्ञापन

विस्तार

फतेहाबाद में वैश्य समाज के प्रतिनिधियों का सम्मेलन फतेहाबाद के निजी होटल में अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन के बाद बजरंग गर्ग ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अग्रोहा धाम में 10 नवंबर को वार्षिक मेला लगेगा, जिसमें देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में लोग भाग लेंगे। मेले में मुख्य सम्मेलन में महामंडलेश्वर कुमार स्वामी व भजन सम्राट कन्हैया मित्तल आएंगे।

विज्ञापन


बजरंग गर्ग ने कहा कि समाज के सहयोग से अग्रोहा धाम में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं और जरूरतमंद व गरीबों के लिए अग्रोहा धाम में सहायता कोष का गठन किया जाएगा। बच्चों के रिश्ते के लिए अग्रोहा धाम द्वारा टीम का गठन किया गया है। रिश्तों के लिए अग्रोहा धाम रिश्ते विवाह डॉट कॉम वेबसाइट शुरू की गई है ताकि युवक-युवती के माता-पिता वेबसाइट के माध्यम से बच्चों के बायोडाटा के हिसाब से आपस में बातचीत करके रिश्ते कर सके।
विज्ञापन


गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम में जरूरतमंद युवक-युवती की शादी करवाने की पूरी व्यवस्था की हुई है। शादी में ठहरने, खाने, बैंड-बाजे, फेरे आदि की सारी व्यवस्था धाम द्वारा की जाती है। अग्रोहा धाम में करोड़ों रुपए की लागत से शादी के लिए बैंक्विट हॉल बनाया गया है। शादी में कन्या को 1.5 लाख रुपये का सामान साथ में दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धर्मनगरी है। सरकार को अग्रोहा के विकास के लिए विशेष पैकेज देना चाहिए। सरकार ने 2015 में अग्रोहा में टैक्सटाइल हब व इंडस्ट्रीज जोन बनाने की घोषणा की थी। सरकार को अपने वादे के अनुसार अग्रोहा में टैक्सटाइल हब व इंडस्ट्रीज जोन बनाना चाहिए। सरकार ने अग्रोहा, फतेहाबाद, सिरसा को रेलवे लाइन से जोड़ने की घोषणा करने के बावजूद आज तक रेलवे लाइन का काम शुरू नहीं किया है।




सरकार को वादे के अनुसार अग्रोहा, फतेहाबाद, सिरसा को रेलवे लाइन से जोड़ने का काम शुरू करना चाहिए ताकि अग्रोहा धाम व मेडिकल कॉलेज में हर रोज जो देश के कोने-कोने से हजारों लोग आते हैं, उनको राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed