फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Badra rained in Fatehabad, Ratia and Bhuna, beneficial for crops

Fatehabad News: फतेहाबाद, रतिया व भूना में बरसे बदरा, फसलों के लिए लाभदायक

Sat, 08 Jul 2023 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 08 Jul 2023 09:18 PM IST
विज्ञापन
Badra rained in Fatehabad, Ratia and Bhuna, beneficial for crops
फतेहाबाद शहर में दोपहर बाद दिन में काली घटाएं छाने से रात जैसा माहौल हो गया। वाहनचालक लाइट जलान
फतेहाबाद। जिले में शनिवार की सुबह फतेहाबाद, भूना व कुलां में बारिश हुई। वहीं, रतिया, टोहाना व जाखल में हल्की बूंदाबांदी हुई। फसलों के लिए यह बारिश काफी लाभदायक बताई गई है। गौरतलब है कि एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम का पूर्वानुमान लगाते हुए बारिश की संभावना जताई थी। शनिवार को भी सुबह और शाम को अच्छी बारिश हुई है। दोपहर बाद तो काली घटाएं छाने से दिन में ही अंधेरा छा गया। वाहनचालक गाड़ियों की लाइट जलाने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

फतेहाबाद में सुबह 7 बजे बारिश होनी शुरू हो गई थी और आठ बजे तक रुक-रूक चलती रही। इससे शहर में सुबह तापमान में कमी आई और लोगों को गर्मी व उमस से भी राहत मिली। दोपहर होने तक सूर्यदेव की तपिश से फिर उमस भरा मौसम हो गया। हालांकि, तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई, जिस कारण लोगों को अधिक गर्मी का अहसास नहीं हुआ। छह जुलाई को भी फतेहाबाद में 22 एमएम बारिश हुई थी।
विज्ञापन

नरमा व धान दोनों फसलों को बारिश का लाभ
बारिश एक तरह से फसलों के लिए वरदान के रूप में काम कर रही है। गांव बड़ोपल के किसान इंद्र कड़वासरा, ब्राह्ममणवाला के हरदीप सिंह, भूंदड़वास के अमरजीत शर्मा ने बताया कि यह बारिश नरमा व धान दोनों के लिए लाभदायक है। इससे अब फसलों की सिंचाई का खर्चा बच जाएगा और फसलों को बारिश के पानी का लाभ मिलेगा। धान की रोपाई का कार्य तेज हो गया है और अगर एक दो बार अच्छी बारिश होती है तो धान की रोपाई का कार्य जल्दी समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां हुई कितनी बारिश

खंड बारिश
फतेहाबाद : 07 एमएम
कुलां : 03 एमएम
भूना : 02 एमएम
रतिया : बूंदाबांदी
टोहाना : बूंदाबांदी
जाखल : बूंदाबांदी


बारिश अच्छी हो रही है। जिले में अच्छी बारिश होने से नरमा व धान की फसल को फायदा होगा। पिछले दिनों पड़ी भीषण गर्मी के कारण नरमा व धान की फसल जलने लगी थी, लेकिन अब बारिश से फसलों को एक तरह से संजीवनी मिली है।
-राजेश सिहाग, उपनिदेशक, कृषि विभाग फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed