{"_id":"69a71e2d8305f32ef603b207","slug":"babli-targets-barala-says-he-is-a-congress-agent-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-149595-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बबली का बराला पर निशाना, बोले- कांग्रेस के एजेंट हैं वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बबली का बराला पर निशाना, बोले- कांग्रेस के एजेंट हैं वो
Tue, 03 Mar 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, साथ हैं प्रदेश सहम
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार के बजट के बारे में भाजपा कार्यालय में मंगलवार को पत्रकारवार्ता करने पहुंचे पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला को कांग्रेस का एजेंट बताकर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी। पूर्व मंत्री बबली ने बराला को कांग्रेस का एजेंट करार देते हुए आरोप लगाए कि उन्हाेंने विधानसभा चुनाव में अपने परिवार की भी वोट कांग्रेस प्रत्याशी को डलवाई।
पूर्व मंत्री बबली भाजपा कार्यालय में जिस समय ये आरोप लगा रहे थे, उस समय उनके बगल में जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा एवं प्रदेश सहमीडिया प्रभारी संदीप आजाद भी बैठ थे। पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली और प्रदेश सहमीडिया प्रभारी संदीप आजाद की डयूटी पार्टी हाईकमान की ओर से फतेहाबाद में लगाई गई है।
पूर्व मंत्री बबली के बयानों पर जब प्रदेश सहमीडिया प्रभारी संदीप आजाद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये उनके निजी विचार हो सकते हैं। बराला पार्टी के सबसे पुराने नेताओं में से एक हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि वो इस मामले की रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे। पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली से जब ये कहा गया कि बराला राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय नजर आते हैं तो उन्हाेंने फिर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को फोटो खिंचवाकर अपनी दुकान चलानी होती है। अगर फोटो नहीं खिंचवाएंगे तो दुकानदारी कैसे चलेगी।
विज्ञापन
बबली ने कहा कि वो खुद और उनके समर्थक सेवादार हैं और सेवा के लिए ही राजनीति में हैं। इससे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली ने बजट पर बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा प्रस्तुत बजट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण के तहत सडक़ों, बिजली, पेयजल, डिजिटल सेवाओं और शहरी विकास परियोजनाओं को गति दी जाएगी।
शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में नए संस्थानों की स्थापना, आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता तथा ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाने के प्रयास प्रदेश की सामाजिक संरचना को और सशक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेशवासियों के सुझावों के अनुरूप तैयार किया गया है। 11 वर्षों में प्रदेश की जीडीपी तीन गुना होकर 4,37,145 करोड़ से बढ़कर 13,67,769 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 1,47,382 रुपये से बढ़कर 3,95,618 रुपये हो गई है। राजस्व घाटा 1.90 प्रतिशत से घटकर 0.87 प्रतिशत तक सीमित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में बीजेपी सरकार हर वर्ग को आगे लेकर चल रही है।