फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   B.Tech student coming home after giving papers was hit by Centro driver In Fatehabad

Fatehabad: पेपर देकर घर आ रहे बीटेक छात्र को मारी सेंट्रो चालक ने टक्कर, दाहनी टांग में आई काफी चोटें

Sat, 06 Jan 2024 11:34 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 06 Jan 2024 11:34 AM IST
सार

छात्र सरदूलगढ़ में बीटेक का पेपर देने के बाद वापिस अपने घर आ रहा था। उसने शाम को करीब सवा 6 बजे फतेहाबाद से गांव जाने के लिए लिफ्ट ली थी। जब वह बाइक सवार के साथ गांव ढांड के पास पहुंचा तो पीछे से तेजगति से आ रहे सेंट्रो कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
B.Tech student coming home after giving papers was hit by Centro driver In Fatehabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फतेहाबाद में पंजाब के सरदूलगढ़ में बीटेक का पेपर देकर लिफ्ट लेकर अपने गांव सदलपुर जा रहे एक छात्र को कार चालक ने टक्कर मार दी। बाइक पर सवार छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। इस मामले में भट्टूकलां थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर सेंट्रो कार चालक पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सौरभ निवासी गांव सदलपुर ने बताया कि वह बीटेक का छात्र है। 3 जनवरी को वह सरदूलगढ़ में बीटेक का पेपर देने के बाद वापिस अपने घर आ रहा था। उसने शाम को करीब सवा 6 बजे फतेहाबाद से गांव जाने के लिए लिफ्ट ली थी। जब वह बाइक सवार के साथ गांव ढांड के पास पहुंचा तो पीछे से तेजगति से आ रहे सेंट्रो कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


उसकी दाहनी टांग में काफी चोटें आई। इसके बाद लोगों ने उसे एंबूलेंस के माध्यम से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया, जहां से उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपी सेंट्रो चालक भी मौके से फरार हो गया। इस मामले में भट्टूकलां थाना पुलिस ने सेंट्रो कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed