फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ayushman Kendras are closed at one o'clock due to lack of friends

Fatehabad News: आयुष्मान केंद्रों पर मित्र की कमी, एक बजे हो जाते हैं बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Kendras are closed at one o'clock due to lack of friends
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में आयुष्मान मित्र केंद्र पर लगी भीड़। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग ने मदद के लिए सरकारी अस्पतालों में केंद्र खोले हुए हैं लेकिन पांच केंद्र में से दो में एक भी मित्र नहीं हैं। फतेहाबाद और टोहाना में मात्र दो-दो आयुष्मान मित्र है, अगर इसमें एक छुट्टी पर गया तो एक बजे ही केंद्र बंद किया जा रहा है। ये ही हालात फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में हो रहे है। यहां एक कर्मचारी के छुट्टी पर जाने के बाद केंद्र एक बजे बंद हो रहे हैं और लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सूची में शामिल लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने, योजना के तहत उपचार में मदद करने के लिए फतेहाबाद, टोहाना, भूना और जाखल में केंद्र खोले हुए हैं। फतेहाबाद में आयुष्मान मित्र केंद्र पर दो, टोहाना में दो, भूना में एक, जाखल व भट्टू में एक भी कर्मचारी नहीं है। जिले में करीब 3 लाख 76 हजार के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं और अब तक 2 लाख 13 हजार के बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पैनल में ये अस्पताल हैं शामिल
आयुष्मान भारत योजना के तहत फतेहाबाद में आई क्यू विजन लिमिटेड, वधवा सर्जिकल अस्पताल, सदभावना अस्पताल व जयपुर चिल्ड्रेन अस्पताल, टोहाना में पारूल ईएनटी स्कीन एंड लेजर सेंटर, जनता आई एंड मैटरनिटी अस्पताल, राजन आई हर्ट एंड लेजर सेंटर, राजस्थान मेडिकल सेंटर, मेहता आई अस्पताल व अरोड़ा अस्पताल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
भट्टू और जाखल में आयुष्यान मित्र केंद्र पर कर्मचारी नहीं है। यहां पर कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। फतेहाबाद और टोहाना में दो-दो कर्मचारी है।
-डॉ. कुलदीप गौरी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed