फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ayushman card holders could not get treatment even on the second day

Fatehabad News: आयुष्मान कार्डधारकों को दूसरे दिन भी नहीं मिल सका उपचार

Fri, 08 Aug 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 08 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ayushman card holders could not get treatment even on the second day
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी में दा​खिल मरीजसंवाद
फतेहाबाद। आयुष्मान भारत योजना के तहत पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में शुक्रवार को दूसरे दिन भी उपचार बंद रहा। अस्पतालों में मुख्य तौर पर मरीज ऑपरेशन को लेकर पहुंच रहे है। लेकिन अस्पताल मरीजों को पांच से सात दिन बाद की तारीख दे रहे हैं।
विज्ञापन


हड्डी रोग विशेषज्ञों के पास आने वाले मरीजों को उपचार का खर्च न उठा पाने पर प्लास्टर चढ़ाकर घर भेजा जा रहा है। इमरजेंसी में अग्रोहा मेडिकल जाने की सलाह चिकित्सक दे रहे हैं। हालांकि सिविल सर्जन कार्यालय के पास जिले से उपचार न करने को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन


जिले में पैनल में 20 अस्पताल शामिल हैं। इसमें सबसे ज्यादा 13 अस्पताल टोहाना से हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 5.77 लाख पात्रों के कार्ड जारी हो चुके हैं। इसके अलावा पैनल अस्पतालों में 78631 मरीजों का उपचार हो चुका है। फिलहाल 17 करोड़ 35 लाख रुपये बकाया है। -
विज्ञापन
विज्ञापन


डायलिसिस के लिए नागरिक अस्पताल में सुविधा

डायलिसिस के लिए आयुष्मान भारत योजना में शामिल पात्र निजी अस्पतालों का सहारा ले रहे थे लेकिन अब पीपीपी मोड पर नागरिक अस्पताल में चल रहे केंद्र में पहुंच रहे हैं। हालांकि इससे डायलिसिस के लिए मरीजों को परेशानी नहीं हो रही है।


-

उपचार न करने को लेकर अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय की तरफ से भी भुगतान की प्रक्रिया जारी है। उम्मीद है जल्द समाधान हो जाएगा।

- डॉ. लाजवंती गौरी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed