फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ayush is scripting a success story in Wushu through his dedication to the sport

Fatehabad News: खेल की साधना से आयुष वुशु में लिख रहा सफलता की कहानी

Sun, 02 Aug 2026 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 02 Aug 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Ayush is scripting a success story in Wushu through his dedication to the sport
फतेहाबाद। वुशु ​​खिलाड़ी आयुष।
फतेहाबाद। गांव बनगांव निवासी आयुष (17) ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में आयुष ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर कांस्य पदक जीत क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

आयुष ने इसी वर्ष 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है। उनके पिता सुरेंद्र कुमार डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में चालक हैं। आयुष पिछले छह वर्षों से कोच प्रदीप सिंह और दिनेश कुमार के मार्गदर्शन में वुशु का नियमित अभ्यास कर रहा है। वह अब तक वह चार राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुका है। इनमें एक स्वर्ण और तीन रजत पदक शामिल हैं।
विज्ञापन

राज्य स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद अब उसने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। आयुष का कहना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए उसने मोबाइल फोन और अनावश्यक मौज-मस्ती से दूरी बना अपना समय अभ्यास और फिटनेस पर लगाया। मॉडल टाउन में गीता मंदिर के सामने स्थित बोधीधर्मा खेल अकादमी के संचालक राकेश कुमार ने बताया कि आयुष पूरी लग्न से तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
आयुष की उपलब्धियां
आयुष ने राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। वह पिछले छह वर्षों से वुशु का नियमित प्रशिक्षण ले रहा है। अब तक चार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर चुका है जिसमें एक स्वर्ण और तीन रजत पदक शामिल हैं। आयुष का अगला लक्ष्य एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed