{"_id":"84fcc0c4ecf5c9e8df5bf50ecfa9de04","slug":"awaiting-the-commissioning-of-new-power-feeder","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए बिजली फीडर को चालू होने का इंतजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए बिजली फीडर को चालू होने का इंतजार
fatehabad
Updated Wed, 23 Jul 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
शहर के एक बड़े इलाके को राहत देने के लिए एक साल पहले बनाया गया फीडर अभी तक चालू नहीं हो पाया है। डेढ़ माह पहले इसे चालू करने का प्रयास किया गया, लेकिन करंट आते ही इसकी केबल जल गई। इस वजह से शहर का एक बड़ा इलाका बिजली कटों की मार झेल रहा है। वहीं, फीडर का निर्माण करने वाले ठेकेदार का 90 प्रतिशत का 46 लाख रुपये का बिल बिना टेस्टिंग के पास भी कर दिया गया है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
फीडर नंबर तीन पर ज्यादा लोड
गौरतलब है कि शहर को बिजली दे रहे फीडर नंबर 3 पर लोड अधिक होने के चलते वह फीडर सही काम नहीं कर पा रहा था। लोगों की मांग पर बिजली निगम ने इस फीडर को दो भागाें मे बांटने का निर्णय लिया ओर 52 लाख रुपये की लगात से एक फीडर का निर्माण करने का टेंडर अलॉट कर दिया गया। 2013 में यह बनकर तैयार हो गया।
नहीं शुरू हुआ फीडर
नए बनाए गए फीडर नंबर पांच में जैसे ही करंट छोड़ा गया तो केबल की वायर जल गई। मगर विभाग की अंधेरगर्दी तो देखिए फीडर शुरू करने से पहले ही 90 प्रतिशत रुपया ठेकेदार को दे दिया गया। अब तक न तो इसकी केबल बदली है और न ही इसे शुरू किया जा सका है।
विज्ञापन
जुर्माना लगाकर राशि वसूलेंगे
बिजली निगम के एक्सईएन एसएल गुप्ता ने कहा कि डेढ़-दो माह पहले नए फीडर की केबल जल गई थी। इस वजह से इसे शुरू नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि ठेकेदार पुराना है और इसने कई काम निगम के किए हैं। अगर ठेकेदार के काम में कमी पाई जाती है तो उस पर जुर्माना लगाकर राशि वसूल की जाएगी।
ये इलाके हैं प्रभावित
फीडर नंबर तीन से शहर के माडल टाउन, रेलवे रोड, भाटिया नगर, प्रेम नगर और इंदिरा कॉलोनी आदि इलाकों में बिजली सप्लाई होती है। नया फीडर चालू न होने की वजह से इन इलाकों में बिजली किल्लत और समस्या बनी रहती है। यदि नया फीडर चालू हो जाए तो इस इलाके को काफी हद तक राहत मिल जाएगी।