फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Awadh Assam train affected due to fog and Chhindwara train affected due to work at Mathura station.

Fatehabad News: कोहरे के चलते अवध असम तो मथुरा स्टेशन पर काम के चलते छिंदवाड़ा ट्रेन प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Awadh Assam train affected due to fog and Chhindwara train affected due to work at Mathura station.
टोहाना का रेलवे स्टेशन।
टोहाना। रेलवे ने एक रेलगाड़ी के अप डाउन को दो महीने के लिए कैंसिल करने जबकि एक अन्य के अप डाउन को सप्ताह में एक दिन रद्द करने की सूचना जारी की है। इसको लेकर रेलवे स्टेशन पर सूचना चस्पा कर दी है। छिंदवाड़ा रेलगाड़ी को आगरा मंडल के अंतर्गत आने वाले मथुरा जंक्शन यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते बंद किया गया है, वहीं अवध आसाम को कोहरे के चलते सप्ताह में एक दिन रद्द किया है।
विज्ञापन

रेलवे विभाग के अनुसार फिरोजपुर से चलकर छिंदवाड़ा जाने वाली रेलगाड़ी नंबर 14624 को 27 नवंबर से 9 दिसंबर तक रद्द किया है, वहीं छिंदवाड़ा से फिरोजपुर को जाने वाली रेलगाड़ी नंबर 14623 को 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक रद्द कर दिया है, इसके अलावा विभाग द्वारा लालगढ़ से डिब्रूगढ़ को जाने वाली 15910 अवध असम रेलगाड़ी को सप्ताह में एक दिन बुधवार को बंद किया गया है। यह रेलगाड़ी दिसंबर से 27 फरवरी तक सप्ताह में एक दिन रद्द रहेगी। वहीं 15909 अवध असम डिब्रूगढ़ से लालगढ़ आने वाली रेलगाड़ी को 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक सप्ताह में एक दिन प्रत्येक सोमवार को रद्द किया गया है, जिसके चलते आमजन व व्यापारी वर्ग को काफी नुकसान होगा। दैनिक रेल यात्री संघ के हरजीत सिंह ने बताया कि मथुरा स्टेशन के कार्य के चलते छिंदवाड़ा गाड़ी को रद्द किया गया है जबकि अवध आसाम को होने वाले कोहरे के चलते बंद सप्ताह में एक दिन कैंसिल किया है। उक्त रेलगाड़ियों के लगातार चलने से आमजन को लाभ मिल रहा था, अब इसको कैंसिल होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


--------------------दोनों रेलगाड़ियों के रद्द होने से संबंधित सूचना नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई है ताकि यात्रियों को परेशानी न आएं। यह उच्चाधिकारियों का फैसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुंशीराम, स्टेशन अधीक्षक टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed