{"_id":"66d60a0aaff8dee598024fc6","slug":"avt-staff-caught-the-vehicle-on-investigation-1120-kg-opium-was-found-in-the-stepney-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-121791-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एवीटी स्टाफ ने पकड़ी गाड़ी, जांच की तो स्टेपनी में मिली 1.120 किलो अफीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एवीटी स्टाफ ने पकड़ी गाड़ी, जांच की तो स्टेपनी में मिली 1.120 किलो अफीम
Tue, 03 Sep 2024 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 03 Sep 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भड़ोल्यांवाली के पास एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने कार सवार दो युवकों को अफीम के साथ पकड़ा है। पकड़े गए युवक स्टेपनी में अफीम छिपाकर तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से 1 किलो 120 ग्राम अफीम बरामद की है। इस मामले में सदर पुलिस ने भिवानी रोहिल्ला निवासी आरोपी अजय व राजस्थान के जिला झुंझुनूं के इखतावर निवासी संदीप उर्फ धोनी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपी अजय नशा तस्करी के आरोप में पहले भी सदर थाना में दर्ज मामले में वांछित है। मामले के मुताबिक एवीटी टीम को सूचना मिली कि वांछित आरोपी अजय बाडोपट्टी टोल टैक्स पर अपनी गाड़ी पर किसी को मिलने आएगा। सूचना के आधार पर टीम बाडोपट्टी टोल टैक्स पर पहुंची।
टीम ने मौके पर आरोपी अजय व उसके साथ मौजूद संदीप उर्फ धोनी को काबू कर लिया। टीम जब दोनों को लेकर आ रही थी और गांव भड़ोल्यांवाली पहुंची तो आरोपियों के पास नशीला पदार्थ होने का शक हुआ। टीम ने नियम अनुसार जब कार की डिग्गी की जांच की तो स्टेपनी की हवा निकली हुई थी और हिलाकर देखा तो उसमें कोई चीज होने का शक हुआ। स्टेपनी को काटने पर टेप से लिपटा हुआ लिफाफा मिला। लिफाफे में जांच के दौरान 1 किलो 120 ग्राम अफीम बरामद हुई।