फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   attention, you are eating poison with sweets!

सावधान, मिठाई के साथ जहर तो नहीं खा रहें आप

Tue, 27 Oct 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Tue, 27 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हर साल त्यौहारी सीजन में लोगों की सेहत से खुलेआम खिलवाड़ किया जाता है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। दीवाली से कई दिन पहले ही खाद्य सामग्री दूध, पनीर, मावा की भारी डिमांड रहती है।

सप्लाई पूरी न मिलने के कारण मिलावटखोर नकली खाद्य सामग्री की सप्लाई शुरू कर देते हैं। इसके अलावा इन दिनों बनाई गई खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े होते रहते हैं।

अब मुद्दा यह है कि फेस्टिवल सीजन शुरू होने के बाद भी अभी तक जिले में फूड सेफ्टी अफसर की नियुक्ति नहीं हो पाई है। जिले में तैनात फूड सेफ्टी अधिकारी डीएस शर्मा का लगभग चार माह पहले जिले से तबादला कर दिया गया था, तब से यह पद खाली पड़ा है।

अब अधिकारी ही नहीं है तो इन मिलावटखोरों पर प्रशासन कैसे शिकंजा कसेगा, यह सोचने वाली बात है। नवरात्रे व दशहरा बीत चुका है और जिले में कहीं भी खाद्य पदार्थों के सैंपल नहीं लिए गए।

हालांकि विभाग के पास दावा करने के अलावा कोई चारा नहीं है कि टीम भेजकर सैंपल लिए जाएंगे।
 
हिसार में तैनात फूड इंस्पेक्टर प्रेम सिंह को फतेहाबाद का चार्ज दिया गया था, लेकिन अभी तक उन्होंने चार्ज संभालने में कोई रुचि नहीं दिखाई है।

प्रेम सिंह के पास पहले ही हिसार के अलावा करनाल जिले का अतिरिक्त चार्ज है। विभाग के उच्च अधिकारियों की माने तो इस संबंध में हिसार सीएमओ को लिखित में पत्र भी भेजा गया लेकिन फूड इंस्पेक्टर ने समस्याओं का हवाला देकर अभी तक चार्ज नहीं संभाला।

मिलावट को लेकर सुर्खियों में रहा है जिला

त्यौहारी सीजन को छोड़कर अन्य दिनों में भी यहां पर मिलावट का कारोबार जोरों पर होता है। विशेषकर पाउडर से दूध बनाकर बेचने में भी फतेहाबाद सुर्खियों में रहा है।

भट्टूकलां के एक गांव में फरवरी माह में भारी मात्रा में कैमिकल से बना दूध पकड़ा गया था तथा जिले में छापेमारी के दौरान कई खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल भी आ चुके हैं।

जितना हो सके मिठाइयों का कम प्रयोग करें
मिलावटी व बिना ढकी मिठाइयां खाने से पीलिया, फूड प्वायजनिंग, डायरिया, टायफाइड जैसी बीमारियां हो सकती है। मिठाइयों का प्रयोग कम करें। ताजा मिठाइयों का ही प्रयोग करें।
डा. अंशुल सहगल
 एम.डी.एम.बी.बी.एस.
पंजाबी सभा अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed