फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Attendance was in the register, 10 teachers were found absent from duty

Fatehabad News: रजिस्टर में थी हाजिरी, ड्यूटी से नदारद मिले 10 शिक्षक

Fri, 19 Dec 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 19 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Attendance was in the register, 10 teachers were found absent from duty
फतेहाबाद के सरकारी स्कूल में डीईओ खुद बच्चों का शैक्ष​णिक स्तर जांचते हुए । स्रोत : ​शिक्षा विभ
फतेहाबाद। जिले के कई सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के समय पर न आने की लगातार शिकायतों के चलते शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) संगीता बिश्नोई ने अपनी टीम के साथ शेखूपुर दड़ोली, ढाणी ठोबा और फूलां के राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान 10 शिक्षक ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए, जबकि रजिस्टर में उनकी उपस्थिति दर्ज थी। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए गए और कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

डीईओ ने बताया कि पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेखूपुर दड़ोली में सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान रमेश चंद्र (पीजीटी हिन्दी), अभय सिंह (पीजीटी शारीरिक शिक्षा), कुलदीप अटवाल (पीजीटी संगीत), साक्षी (पीजीटी वाणिज्य), अपार सिंह (पीटीआई), ऋतु (लिपिक) और अशोक कुमार (जेबीटी) अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा पहली के विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर काफी कमजोर था, जबकि कक्षा पांचवीं के छात्रों का स्तर संतोषजनक रहा। राजकीय उच्च विद्यालय ढाणी ठोबा का निरीक्षण 1 बजकर 45 मिनट पर किया गया। इस दौरान किरण बाला (पीजीटी पंजाबी), सोनम (टीजीटी अंग्रेजी) और राकेश (लिपिक) अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed