फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attempt to looted ATM in Fatehabad

एटीएम तोड़ना चाहा तो मुंबई में बजा अलार्म, पुलिस पहुंची तो पथराव कर भागे बदमाश

Sun, 05 Jan 2020 11:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भूना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भूना (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 05 Jan 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
Attempt to looted ATM in Fatehabad
जांडलीखुर्द में एटीएम लूटने का प्रयास करते बदमाश।

सिरसा-चंडीगढ़ स्टेट हाईवे दो पर आबादी के बीच स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जांडलीखुर्द ब्रांच के एटीएम को शुक्रवार की रात्रि को पांच नकाबपोश बदमाशों ने गैस कटर से काटकर उखाड़ने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने एटीएम के ऊपरी भाग में से तीन हजार रुपये निकाल लिए, जबकि निचले भाग में 3 लाख 42 हजार 600 रुपये की नकदी सुरक्षित बच गई।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात को नाकामयाब कर दिया। किंतु बदमाश पुलिस पर ईंटों से हमला करके मौके से भागने में सफल हो गए। एसएचओ की गाड़ी में बाई ओर बैठे एएसआई खेताराम को हाथ पर पत्थर लगा है। पुलिस ने अज्ञात पांच बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके से लूट की वारदात में इस्तेमाल किया जा रहे लोहे की राड, गैस कट्टर, सिलिंडर, हथोड़े, टॉपी, दस्ताने समेत अन्य सामान बरामद किया है।एटीएम सेंसर तकनीक से मिली जानकारी
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक जांडली खुर्द की शाखा के एटीएम से लूट करने के लिए शुक्रवार की रात साढ़े 12 बजे पांच नकाबपोश बदमाश युवक इनोवा गाड़ी में सवार होकर आए। यह घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में लुटेरों ने पहले एटीएम का शटर चेक किया जो लॉक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनोवा गाड़ी की मदद से तीन बदमाशों ने 12 बजकर 31 मिनट पर रस्सा डालकर एटीएम मशीन के आगे लगे शटर को उखाड़ दिया। इसके बाद बदमाशों ने अंदर घुसकर एटीएम को भी तीन बार रस्से की मदद से उखाड़ने की कोशिश की। लेकिन मशीन नहीं उखड़ी और रस्सा टूट गया तो तीन लुटेरों ने गैस सिलिंडर व कटर इनोवा गाड़ी से बाहर निकाला।

एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के अनुसार इनमें एक बदमाश एटीएम रूम में घुसता है और गैस कटर से कार्रवाई शुरू कर देता है। किंतु एटीएम मशीन में लगे सेंसर की तकनीक से मुंबई हेड क्वार्टर में पूरी घटना नजर आ गई। जिस पर हेड क्वार्टर टीम इंचार्ज वैभव ने भूना पुलिस एसएचओ के नंबर पर 12 बजकर 39 मिनट पर फोन करके सूचना दी।

सूचना मिलते ही एसएचओ देवेंद्र सिंह नैन एएसआई खेताराम और गाड़ी चालक सुखबीर सिंह के साथ 12 बजकर 43 मिनट पर गांव जांडली खुर्द पहुंचे। जिन्हें देखकर तीन लुटेरे इनोवा गाड़ी लेकर भाग गए और दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों से फरार हो गए।

तीन हजार रुपये गायब मिले हैं : बैंक प्रबंधक
भारतीय स्टेट बैंक जांडली खुर्द के प्रबंधक देशराज ने बताया कि एटीएम में शुक्रवार की रात्रि को हुई वारदात के बाद मशीन से तीन हजार रुपये की राशि गायब मिली है। एटीएम मशीन में कुल 3 लाख 45 हजार 600 रुपये थे। लेकिन घटना के बाद शनिवार को एटीएम मशीन से उपरोक्त राशि की जांच की तो 3 लाख 42 हजार 600 बरामद हुए हैं। इसलिए मौके से तीन हजार रुपये गायब पाए गए हैं।

बेहिचक होकर बदमाशों ने दिया अंजाम
इनोवा गाड़ी में आए पांच बदमाश खुलेआम लूट की वारदात को बिना भयभीत होकर अंजाम देते रहे। किंतु सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सड़क पर कई वाहनों का आना-जाना दिखाई दे रहा है। एटीएम का शटर गाड़ी से तोड़ने के बाद आई आवाज के बाद भी पड़ोसी घरों में ही दुबके रहे। नकाबपोशों ने करीब दस मिनट तक एटीएम तोड़ने का प्रयास किया।

पुलिस की गाड़ी तेज गति से जैसे ही बैंक के आगे आई तो इनोवा गाड़ी फतेहाबाद की तरफ दौड़ पड़ी। मगर पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए पूरी तरह से प्लानिंग नहीं बनाई थी। एटीएम से लूट को बचाने की जल्दबाजी में मात्र तीन पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लेकिन इसके बावजूद बड़ी वारदात होने से बचाने में पुलिस ने भी जान को जोखिम में डालकर सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस ने 4 मिनट में तय किया 7 किलोमीटर का सफर

पुलिस स्टेशन में मुंबई हेड क्वार्टर से सूचना आई तो एसएचओ देवेंद्र नैन एएसआई खेताराम को और थाने की स्कार्पियो गाड़ी के चालक सुखबीर सिंह को लेकर जांडली खुर्द रवाना हुए। चालक ने 7 किलोमीटर का सफर मात्र 4 मिनट में पूरा करके बैंक एटीएम से होने वाली लूट को बचाने में भरसक प्रयास किया। अगर पुलिस कर्मी मात्र 2 मिनट और न पहुंचते तो एटीएम से लूट हो जाती। क्योंकि कटर के द्वारा लुटेरे एटीएम की राशि स्टोर तक पहुंच जाते।

एटीएम में नहीं रखा था गार्ड
वारदात के दौरान अगर एटीएम में गार्ड मौजूद होता तो शायद बदमाश इस एटीएम का रुख ही नहीं करते, लेकिन एटीएम गार्ड ना होने के चलते बदमाशों को ये सॉफ्ट टारगेट लगा। बैंक प्रबंधन का कहना है कि इस एटीएम के लिए अभी गार्ड की अप्रूवल नहीं थी जिसके चलते गार्ड नहीं रखा गया था।

अगर एटीएम से बड़ी लूट हो जाती तो यह पुलिस के लिए शर्मसार घटना थी। हमने अपनी जान को जोखिम में डालकर नकाबपोश लुटेरों के इरादों को नाकाम किया है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस पार्टी पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर ले जाने का प्रयास करने इत्यादि की भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया है। देवेंद्र नैन, एसएचओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed