फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Attempted to rob PNB ATM, tried to break shutter lock and grill for 40 minutes with gas fan

पीएनबी का एटीएम लूटने का प्रयास, गैस कट्टर से 40 मिनट तक शट्टर का ताला और ग्रिल तोड़ने की हुई कोशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Attempted to rob PNB ATM, tried to break shutter lock and grill for 40 minutes with gas fan
फतेहाबाद। शहर में हुई पिछली चोरी की घटनाओं को पुलिस सुलझा नहीं पाई है और अब बदमाश एटीएम को भी निशाना बनाने लगे है। हिसार-सिरसा रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य ब्रांच के बाहर लगे एटीएम कक्ष के शटर के ताले और खिड़की में लगी लोहे की ग्रिल को रविवार देर रात को गैस कट्टर से तोड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन बदमाश इसमें कामयाब नहीं हो पाए। बदमाश कार में आए थे और प्रयास विफल होने के बाद मौके पर लोहे की रॉड छोड़ गए।
विज्ञापन

घटना का पता सुबह चला जब सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचा और शट्टर के ताले और लोहे की ग्रिल तोड़ने का प्रयास देखा और मामले की सूचना बैंक अधिकारियों और डायल 112 टीम को दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण के बाद मौके से चली गई। करीब 11 बजे शहर थाना पुलिस की टीम बैंक में आई और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इस दौरान बैंक की तरफ से लिखित शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा खंगाली गई फुटेज के मुताबिक रात करीब 2 बजकर 57 मिनट पर बदमाश कार में आए और पहले खिड़की की ग्रिल तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल न होने पर फिर शटर का ताला भी गैस कट्टर से तोड़ने की कोशिश की गई लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

40 मिनट तक रुके बदमाश, नहीं हुई पुलिस की गश्त
बैंक के मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी के मुताबिक बदमाश चार मरला कॉलोनी की तरफ से कार में आते है और करीब 40 मिनट तक शटर का ताला और लोहे की ग्रिल तोड़ने की कोशिश की जाती है। लेकिन इस 40 मिनट के दौरान हिसार-सिरसा रोड और बैंक के आसपास पुलिस की गश्त नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात को दो युवकों द्वारा अंजाम दिया
फुटेज के मुताबिक घटना को दो युवकों द्वारा अंजाम दिया गया है। एटीएम कक्ष के बाहर लगे सीसीटीवी के साथ छेड़छाड़ की गई है। कैमरे को ऊपर की तरफ घूमा दिया गया ताकि उनकी फुटेज न आ पाए लेकिन ब्रांच की मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी में फुटेज कैद हो गई है।
एटीएम के साथ लगी है कैश जमा करने की मशीन
ब्रांच के जिस कक्ष में एटीएम मशीन है उसके साथ ही कैश जमा मशीन भी रखी गई है। इन दोनों मशीनों से काफी लेनदेन होता है। रविवार को छुट्टी होने के कारण एटीएम कक्ष खोला ही नहीं गया था। हालांकि बैंक अधिकारी एटीएम और कैश जमा मशीन में नकदी बताने से बच रहे है।
बैंकों में नहीं है सुरक्षाकर्मी और न ही एटीएम पर गार्ड
जिले में निजी बैंकों के अलावा अधिकतर सरकारी बैंकों में सुरक्षाकर्मी नहीं है और न ही एटीएम पर गार्ड है। गार्ड न होने के चलते बैंक एटीएम कक्ष रात को 8 बजे ही बंद कर देते है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि गार्ड रखना उनके अधिकार में ही नहीं है।

मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी गई है। गाड़ी में आए बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया है। एटीएम में कोई नुकसान न होने के कारण नकदी को लेकर कोई आंकलन नहीं किया गया है।
- संजीव कुमार, ब्रांच मैनेजर, पीएनबी
बैंक मैनेजर की शिकायत पर एटीएम चोरी प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान की जा रही है।
- यादविंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed