फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Attempted kidnapping of a six-year-old girl, fled when she raised an alarm

Fatehabad News: छह साल की बच्ची के अपहरण का प्रयास, शोर मचाने पर भागे

Mon, 09 Feb 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 09 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Attempted kidnapping of a six-year-old girl, fled when she raised an alarm
फतेहाबाद। अशोक नगर में रविवार देर शाम को 6 साल की बच्ची के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी महिलाएं उसे छोड़कर मौके से भाग गईं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अशोक नगर की गली नंबर पांच में रविवार देर शाम को बच्ची अपने घर के पास गली में खेल रही थी। इसी दौरान वहां दो महिलाएं पहुंचीं और बच्ची से कहा कि तुम्हारी फ्रेंड बुला रही है। बातों में उलझाकर दोनों महिलाओं ने बच्ची को उठाने का प्रयास किया। इस पर बच्ची ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों के आने की आशंका से घबराकर महिलाएं बच्ची को कुछ दूरी पर छोड़कर मौके से भाग गई। इसके बाद बच्ची रोते हुए घर आई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि इस बारे में सूचना आई थी, टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज देखे गए है लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिला है। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed