{"_id":"612e68748ebc3eb3b44d71c1","slug":"attempt-to-steal-50-thousand-rupees-from-the-bag-of-a-woman-who-came-to-withdraw-cash-from-the-bank-fatehabad-news-hsr610428138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से नकदी निकालने आई महिला के बैग से 50 हजार रुपये चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से नकदी निकालने आई महिला के बैग से 50 हजार रुपये चोरी का प्रयास
विज्ञापन
टोहाना रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मंगलवार को अपने परिवार के साथ पैसे निकलवाने आई एक महिला के पर्स से एक लड़के द्वारा करीब 50 हजार रुपये चोरी का प्रयास किया। युवक को काबू करके महिला के परिजनों ने उसकी धुनाई भी की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस युवक से पूछताछ में लगी थी।
जानकारी के अनुसार शहर के प्रताप नगर कॉलोनी महिला अपने पति व बेटे के साथ बैंक में पैसे निकलवाने के लिए आई थी। उसने करीब 50 हजार रुपये निकलवा कर अपने पर्स में डाल लिए। परिवार के लोगों ने बताया कि जैसे ही पैसे पर्स में डाले तो वहां पर भीड़ में खड़े एक लड़के ने पर्स में हाथ डाल दिया। लड़के ने पर्स में हाथ डाला तो महिला को कोई पता नहीं चला। मगर वहां पर खड़े महिला के पति व उसके बेटे ने लड़के की इस हरकत को देख लिया और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए लड़के को काबू कर लिया। उपरोक्त लड़का हाथ छुड़ाकर वहां से भागने लगा, लेकिन पीछा करके उसे काबू कर लिया गया।
लोगों ने सुरक्षाकर्मी को लगाई फटकार
बैंक में राशि निकलवाने आए परिवार के सदस्यों ने बैंक के अंदर इस तरह की घटना को लेकर बैंक प्रशासन पर भी लापरवाही के आरोप लगाए। इस दौरान परिवार के लोगों ने सुरक्षाकर्मी को भी फटकार लगाई। सुरक्षाकर्मी ने अपना बचाव रखते हुए कहा कि उपरोक्त लड़का बैंक के अंदर आधार कार्ड बनवाने आया था।