फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Attempt to capture the house, two youths in custody, two absconding

मकान पर कब्जा करने का प्रयास, हिरासत में लिए दो युवक, दो फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Attempt to capture the house, two youths in custody, two absconding
फतेहाबाद की चार मरला कॉलोनी में विवाद के दौरान पहुंची पुलिस। - फोटो : Fatehabad
शहर के चार मरला कॉलोनी में डेनिश कंफेक्शनरी के पास वीरवार शाम को हंगामा हो गया। गाड़ी पर आए चार युवकों ने मकान पर कब्जे का प्रयास किया। मकान पर कब्जे के प्रयास को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम के सामने भी युवक गेट पर खड़े रहे। महिलाओं के साथ युवकों की बहसबाजी भी हुई।
विज्ञापन

करीब 20 मिनट बाद शहर थाना पुलिस टीम पहुंची। टीम ने युवकों से दस्तावेज मांगे लेकिन वह नहीं दिखा पाए और गेट पर खड़े रहे। इसके बाद टीम ने मौके पर खड़े दो युवकों को हिरासत में ले लिया। दो युवक मौके से भागने में कामयाब हो गए। मामले के मुताबिक महिला मिनाक्षी ने बताया कि ये मकान उनके मौसी सास का है और उसने आगे चार लोगों के नाम करवा रखा है। इसके दस्तावेज उनके पास है। मकान में एक महिला किराएदार रह रही थी। उस महिला ने मकान पर कब्जा कर लिया और छोड़ने के नाम पर रुपये मांगने लगी। बुधवार रात को भी वह महिला के पास आए लेकिन उसने मकान खाली नहीं किया। वीरवार को महिला ने सात से आठ युवक बुला लिए। इन युवकों ने मकान पर कब्जे का प्रयास किया। ये लोग बोलेरो गाड़ी में आए थे। वहीं इस मामले में बताया जा रहा है मकान में किराए पर रहने वाली बुजुर्ग महिला ने भी थाने में धमकी देने की शिकायत दी थी। लेकिन बाद में इस मामले में समझौता हो गया था।
विज्ञापन

कोट
मकान का विवाद काफी समय से चल रहा है। पहले भी इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत आई थी। मामले में दोनों पक्षों ने समझौते की बात कही थी। लेकिन वीरवार को दोबारा विवाद हो गया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्रा, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed