{"_id":"5f6b808a8ebc3e99880903f3","slug":"attacking-the-manglamukhi-and-snatching-the-bracelet-fatehabad-news-rtk574999188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलामुखी पर हमला कर चेन और ब्रेसलेट छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलामुखी पर हमला कर चेन और ब्रेसलेट छीना
विज्ञापन
वारदात के बारे में जानकारी देतीं घायल महंत बंटी व अन्य।
- फोटो : Fatehabad
न्यू सैनी कॉलोनी भूना में मंगलवार देर सायं तीन अज्ञात नकाबपोश युवकों ने महंत बंटी किन्नर पर चाकुओं से हमला करके सोने की चेन और ब्रेसलेट छीन ले गए। वारदात में घायल हुए किन्नर बंटी महंत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल किया। केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे फतेहाबाद के बाद अग्रोहा रेफर किया। पुलिस तीनों नकाबपोश हमलावरों का सुराग लगाने के लिए विभिन्न स्तर पर कार्रवाई कर रही है।
किन्नर समाज की बंटी महंत मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे पूजा-पाठ करने के बाद मोबाइल पर बात कर रही थी। इस दौरान मकान के गेट के आसपास मोबाइल पर बात करते हुए टहल रही थी। अचानक तीन नकाबपोश युवकों ने उसे दबोच लिया। जिन्होंने एक के बाद एक चाकुओं से कई वार महंत पर किए। हमलावरों ने उसके गले से सोने की चेन व हाथ के ब्रेसलेट छीन लिया। महंत के शोर मचाने पर कॉलोनी केेेे लोग अपने-अपने घरों से दौड़ने मौके पर पहुंचे लेकिन नकाबपोश हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। सूचना मिलते ही पीसीआर इंचार्ज विजय कुमार बसेरा दलबल सहित मौके पर पहुंचे।
किन्नरों ने हमलावरों की पकड़ने के लिए उठाई मांग : किन्नर समाज के बंटी महंत पर लूट के उद्देश्य से हमला किए जाने की सूचना मिलते ही फतेहाबाद व सिरसा जिला के दर्जनों किन्नर भूना पहुंच गए। सिरसा गद्दी के महंत सपना, महंत कोमल, महंत मधु, फतेहाबाद की महंत महक, महंत अन्नू व सुनैना आदि ने पुलिस थाने में पहुंचकर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। किन्नरों ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के अंदर महंत बंटी पर हमला करने वाले अज्ञात नकाबपोश तीनों युवकों को काबू नहीं किया गया तो थाने में किन्नर समाज का पड़ाव डाल देंगे।
विज्ञापन
पुलिस हमलावरों की कर रही है तलाश : थानाध्यक्ष कपिल कुमार सिहाग ने बताया कि महंत बंटी पर हुए हमले को लेकर पुलिस हर पहलू को गंभीरता से ले रही है। पुलिस पूरे मामले को लेकर आसपास के एरिया में सीसीटीवी कैमरा फुटेज का भी सहारा ले रही है। पुलिस जल्द ही हमलावरों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।