{"_id":"64246c950623260b72018034","slug":"attacked-with-swords-when-prevented-from-sitting-at-the-place-of-marriage-ceremony-case-registered-against-nine-accused-fatehabad-news-c-21-1-92738-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शादी समारोह की जगह पर बैठने से रोका तो तलवारों से किया हमला, नौ आरोपियों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शादी समारोह की जगह पर बैठने से रोका तो तलवारों से किया हमला, नौ आरोपियों पर मामला दर्ज
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भोड़िया खेड़ा में शादी समारोह की जगह पर शराब पीने से रोकने पर युवकों ने तलवारों व ईंट से हमला कर दिया। हमले में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मामले में शहर पुलिस ने गांव भोडिय़ा खेड़ा निवासी विकास कुमार की शिकायत पर आरोपी गांव भोड़िया खेड़ा निवासी सन्नी उर्फ कालू, अजय, तायब खान, रवि उर्फ घोलू, राकेश, सन्नी, कुलदीप, राहुल, नसीब तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में विकास ने आरोप लगाया कि 25 मार्च को चाचा की बेटी की शादी थी और 26 मार्च को बारात आनी थी। 25 मार्च की रात को चाचा के घर के सामने ही टेंट लगाया जाना था। लेकिन शाम को उक्त आरोपी टेंट की कुर्सी और दरी उठाकर वहां पर शराब पीने लगे। उक्त आरोपियों को वहां से जाने के लिए कहा तो गाली-गलौज शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने तलवार व ईंट से हमला किया। हमले में चाचा रामनिवासी और बुआ के बेटे प्रवीन को भी चोटें मारी। फिलहाल शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।