{"_id":"5e370d778ebc3e4adf77cbae","slug":"attacked-his-head-with-a-stick-and-looted-his-motorcycle-and-purse-in-broad-daylight-fatehabad-fatehabad-news-rtk540284991","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर लाठी से हमला कर दिनदहाड़े मोटरसाइकिल और पर्स लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर पर लाठी से हमला कर दिनदहाड़े मोटरसाइकिल और पर्स लूटे
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के रतिया रोड पर भाटिया कॉलोनी के मोड़ पर तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार को रुकवाकर उसके सिर पर लाठी से हमलाकर मोटरसाइकिल और पर्स लूट ली। वारदात के बाद युवक भाटिया कॉलोनी की तरफ फरार हो गए। करीब दो घंटे तक बदमाश भाटिया कॉलोनी और आजाद नगर में छिपे रहे। दो घंटे बाद जब कॉलोनी से बाहर निकले तो पुलिस ने हांसपुर रोड से तीनों पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान भाटिया कॉलोनी निवासी विक्की उर्फ छोटिया, नागपुर निवासी संदीप तथा भाटिया कॉलोनी निवासी सूरज के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों से पुलिस ने लूटी गई मोटरसाइकिल, पर्स और दो सौ रुपये की नकदी बरामद कर ली है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया, यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
तीनों आरोपी पहले हेरोइन और अफीम तस्करी में पकड़े जा चुके हैं और इन पर तस्करी आरोप में कई मामले दर्ज हैं। मामले के मुताबिक रतिया के हड़ोली निवासी राजू मोटरसाइकिल पर शनिवार दोपहर को फतेहाबाद से रतिया की तरफ जा रहा था। भाटिया कॉलोनी के मोड़ पर तीन युवकों ने रुकने का इशारा किया। जब राजू ने मोटरसाइकिल रोका तो तीनों युवकों ने सिर में लठ मार दिया। इसके बाद राजू नीचे गिर गया। आरोपी युवक मोटरसाइकिल और पर्स छीनकर भाटिया कॉलोनी की तरफ फरार हो गए। राजू ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने हांसपुर रोड और रतिया रोड पर नाकेबंदी कर दी। दो घंटे बाद जब युवक मोटरसाइकिल लेकर हांसपुर रोड की तरफ निकले तो पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया।
नशा के लिए दे रहे वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक संदीप और विक्की पर हेरोइन और अफीम तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने नशा के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पहले हेरोइन और अफीम की तस्करी कर चुके हैं।
विज्ञापन
वर्जन
रतिया रोड पर तीन युवकों ने मोटरसाइकिल लूट लिया था, पुलिस ने घटना का पता लगते ही नाकेबंदी कर तलाशी शुरू कर दी। करीब दो घंटे बाद वारदात में शामिल तीनों युवकों को पकड़ लिया गया। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, यहां से न्यायिक हिरासत भेज दिया गयना है।
- रणजीत सिंह, प्रभारी, गुरुनानक पुरा चौकी