फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Attack on youth of Punjab who appeared in court

कोर्ट में पेशी पर आए पंजाब के युवक पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Attack on youth of Punjab who appeared in court
कोर्ट परिसर के बाहर हुए हमले में घायल युवक। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोर्ट परिसर के बाहर खोखे पर बैठे युवक पर 15-20 युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। युवक सोमवार को कोर्ट में पेशी पर आया था और खोखे में बैठकर चाय पी रहा था। हमला करने वाले युवकों को समझौते के लिए बुलाया गया था लेकिन उन्होंने हमला कर दिया। हमले में घायल पंजाब के फिरोजपुर के गांव सीतो निवासी रवि को गंभीर चोटें आई है, जिसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना की सूचना के बाद हुडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने गांव खैरातीखेड़ा निवासी अनिल व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दो साल पहले तोड़ी थी टांग
मामले के मुताबिक पंजाब के फिरोजपुर के गांव सीतो निवासी रवि का गांव खैरातीखेड़ा निवासी अनिल के के साथ पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा चल रहा था। करीब दो साल पहले झगड़े में रवि ने अनिल पर हमला करते हुए टांग तोड़ी थी। इसको लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है। रवि सोमवार को मामले में फतेहाबाद कोर्ट में पेशी पर आया था। बताया जा रहा है कि युवक कोर्ट परिसर के साथ बने निजी अस्पताल के सामने खोखे पर चाय पी रहा था। खैरातीखेड़ा निवासी अनिल को समझौते के लिए बुलाया गया। लेकिन इस दौरान अनिल ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। फिरोजपुर निवासी रवि और अनिल के बीच पुरानी रंजिश चल रहा है। दो साल पहले रवि ने रंजिश के चलते अनिल के पैरों पर हमला किया था। सोमवार को रवि जब कोर्ट में पेशी पर आया तो उसे समझौते के लिए बुलाया गया लेकिन प्लानिंग करके रवि पर हमला कर दिया गया। रवि के पैरों पर चोटें मारी गई।
विज्ञापन

कोर्ट परिसर के बाहर चाय के खोखे पर पेशी पर आए युवक पर हमला किया गया है। युवक का खैरातीखेड़ा के अनिल के साथ रंजिश चल रही थी। आरोप है कि अनिल व उसके साथियों ने झगड़ा किया और फिर हमला कर दिया। मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। - कपिल कुमार, जांच अधिकारी, हुडा चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed