फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Attack on woman living in live-in relationship, case filed against three including father

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला पर हमला, पिता सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 16 Aug 2020 09:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Attack on woman living in live-in relationship, case filed against three including father
गांव ढिंगसरा में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने अपने मायके पक्ष के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला कि शिकायत पर मारपीट करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव ढिंगसरा में महिला मनीषा ने बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व उसकी शादी गांव ममेरा में सुशील से हुई थी। इस विवाह से उसकी एक पुत्री करीब 9 वर्ष पहले पैदा हुई है। मनीषा ने कहा कि उसका पति शराबी था और अक्सर उससे मारपीट करता था। इसी बीच उसकी जान पहचान गांव ढ़िंगसरा निवासी रविन्द्र से हुई और करीब एक डेढ़ वर्ष पूर्व वह यहां आकर रविंद्र के साथ लिव इन रिलेशनशीप में रहने लगी। जिससे उसके परिजन उससे रंजिश रखने लगे। उसने आरोप लगाया कि बीती सांय उसके मामा का लड़का शिव कुमार, उसके ताऊ का लड़का कुलदीप व चार अन्य लोग एक कार में सवार होकर आए और उसके घर में घुस कर लाठियों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। उसने आरोप लगाया कि यह सब उसके पिता भूप सिंह की शह पर किया गया है। इस शिकायत के आधार पर भट्टूकलां पुलिस ने रविन्द्र, कुलदीप व भूपसिंह पर धारा 148, 149, 323, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed