फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Attack on minor who came to drink soup on Bighad Road, case registered against 10

Fatehabad News: बीघड़ रोड पर सूप पीने आए नाबालिग पर हमला, 10 के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 01 Jan 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 01 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Attack on minor who came to drink soup on Bighad Road, case registered against 10
फतेहाबाद। शहर के बीघड़ रोड पर सूप पीने आए नाबालिग पर मोटरसाइकिल पर आए 10 युवकों ने कुल्हाड़ी व कापे से हमला कर दिया। घायल अशोक नगर निवासी प्रिंस को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रिंस ने कहा कि उसके दोस्त राहुल की आरोपी जतिन उर्फ जग्गा निवासी फतेहाबाद के साथ पुरानी रंजिश है। इसी के चलते उस पर हमला किया गया है। मामले में शहर पुलिस ने प्रिंस की शिकायत पर आरोपी जतिन उर्फ जग्गा, रोहित, मोहित, सौरभ, तारा सिंह, विजय, मनदीप उर्फ गांधी, गांधी, प्रिंस शर्मा व बंटी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में प्रिंस ने बताया कि 29 दिसंबर को वह दोस्त के साथ बीघड़ रोड पर सूप पीने के लिए आया था। सूप पीने के बाद दोस्त चला गया और वह वहीं खड़ा था। इस दौरान उक्त आरोपी मोटरसाइकिलों पर आए और डंडे, कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed