फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Attack on a loving couple going to court to get an agreement made to be in a consensual relationship

सहमति संबंध में रहने के लिए कोर्ट में एग्रीमेंट बनवाकर जा रहे प्रेमी जोड़े पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Attack on a loving couple going to court to get an agreement made to be in a consensual relationship
हंगामा कर रहे परिजनों को समझाते शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश चुघ व अन्य पुलिस कर्मचारी - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सहमति संबंध में रहने के लिए न्यायिक परिसर से एग्रीमेंट बनवाकर जा रहे प्रेमी जोड़े पर मंगलवार को लघु सचिवालय के गेट पर लड़की के परिजनों ने हमला बोल दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जोड़े को बचाया और वापस अदालत में ले गए। इस दौरान युवती के परिजन युवती को वापस घर चलने की गुहार भी लगाते रहे, लेकिन युवती ने साफ कह दिया कि वह युवक के साथ ही रहेगी। इस दौरान लोगों की भीड़ भी मौके पर एकत्रित हो गई। बाद में पुलिस ने इस प्रेमी जोड़े को पुलिस सुरक्षा में उनके घर छोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हंस कॉलोनी निवासी सूरज एक निजी कंपनी के प्रोडक्ट बेचने का काम करता है। वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं, लेकिन मनमुटाव के चलते वह अपनी पत्नी से अलग हो गया और पंचायती तौर पर उनको अलग रहने के लिए कह दिया गया था। उसने बताया कि हंस कॉलोनी के साथ ही आदर्श नगर में उसने एक प्लॉट लिया था और यहीं पर रहने वाली युवती से उसकी जान पहचान हो गई और वह एक दूसरे से प्रेम करने लगे। मंगलवार को वह लघु सचिवालय में सहमति संबंध में रहने के लिए वकील से एग्रीमेंट बनवाने आए थे। एग्रीमेंट बनवाने के बाद जब वह बाहर जा रहे थे तो युवती के दोनों भाई व भाभियां वहां पर आ गए और उनसे मारपीट शुरू कर दी। उक्त लोग उसे साइड में ले गए और उसे बुरी तरह से पीटा। इस दौरान युवती भागकर पुलिस को बुला लाई और पुलिस कर्मचारियों ने उनको वापस अदालत में पहुंचाया। बाद में पुलिस सुरक्षा के बीच उनको उनके बताए स्थान पर छोड़ा गया।
विज्ञापन

कोट
लघु सचिवालय में प्रेमी जोड़ा एग्रीमेंट बनवाने आया था, जहां पर लड़की पक्ष के लोगों ने उनसे बहस की थी। इस मामले में अभी तक जोड़े की ओर से उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। उन लोगों ने यही मांग की थी कि उनको पुलिस सुरक्षा में उनके बताए स्थान पर छोड़ दें, जहां उनकी गाड़ी आ जाएगी और वह उसमें बैठकर चले जाएंगे। पुलिस ने उनको बताए स्थान पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश चुघ, शहर थाना प्रभारी फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed