फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Athletes ran with the message of dispelling the darkness of drug abuse

Fatehabad News: नशे के अंधकार को मिटाने के संदेश के साथ दौड़े खिलाड़ी

Fri, 26 Jun 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 26 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Athletes ran with the message of dispelling the darkness of drug abuse
फतेहाबाद। भोडियाखेड़ा स्टेडियम से ​​खिलाड़ियों को रवाना करते आयोजक। आयोजक
फतेहाबाद। अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी व तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी ने भोड़िया खेड़ा स्टेडियम में 5 किलोमीटर लंबी मैराथन का आयोजन किया।
विज्ञापन

मैराथन में पुरुष वर्ग में खुशवंत ने प्रथम, योगेश ने द्वितीय तथा मंजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में पारुल प्रथम, संध्या द्वितीय तथा प्रांजल तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना, नशा तस्करी के खिलाफ सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देना तथा एचआईवी/एड्स, स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता पैदा करना रहा। इस मैराथन को कोच सुंदर सिहाग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कोच सुंदर सिहाग ने कहा कि नशा व्यक्ति की शारीरिक क्षमता, मानसिक संतुलन और भविष्य तीनों को प्रभावित करता है। खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करते हैं। यदि युवा खेलों से जुड़ेंगे तो वे स्वतः ही नशे से दूर रहेंगे। डॉ. राहुल ने कहा कि एचआईवी/एड्स के प्रति सही जानकारी और जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।
समय पर जांच, सुरक्षित व्यवहार और भेदभाव रहित सोच अपनाकर इस बीमारी की रोकथाम संभव है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह स्वयं जागरूक रहे और दूसरों को भी जागरूक करें। एएसआई राजिंदर कुमार ने कहा कि नशा तस्करी केवल एक अपराध नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए पुलिस और समाज की साझेदारी अत्यंत आवश्यक है। यदि प्रत्येक नागरिक सतर्क रहकर नशे के कारोबार की सूचना प्रशासन को दे, तो युवाओं का भविष्य सुरक्षित बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed