{"_id":"6a09f9c8f9a0de489504db6f","slug":"atal-tinkering-lab-training-begins-students-to-develop-scientific-temperament-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-154010-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अटल टिंकरिंग लैब प्रशिक्षण शुरू विद्यार्थियों में बढ़ेगी वैज्ञानिक सोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अटल टिंकरिंग लैब प्रशिक्षण शुरू विद्यार्थियों में बढ़ेगी वैज्ञानिक सोच
Sun, 17 May 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 17 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में अटल टिंकरिंग लैब में प्रशिक्षण दौरान मौजूद शिक्षक व अन्य स्त्रोत शिक्षा विभाग
फतेहाबाद। जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिरड़ाना और जमालपुर शेखां में पीएमश्री विद्यालयों समेत सरकारी स्कूलों की अटल टिंकरिंग लैब, रोबोटिक्स और खगोल विज्ञान प्रयोगशालाओं के संचालन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण 20 मई तक चलेगा। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य और विज्ञान विषय के पीजीटी शिक्षक भाग ले रहे हैं।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश कुमार ने बताया कि जिले में कुल 23 अटल टिंकरिंग लैब संचालित हो रही हैं। इनमें एक लैब नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा स्थापित की गई है जबकि 22 प्रयोगशालाएं हरियाणा सरकार द्वारा स्थापित हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य और विज्ञान विषय के पीजीटी अध्यापक सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों, रोबोटिक्स उपकरणों और खगोल विज्ञान प्रयोगशालाओं के प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित करना है ताकि विद्यार्थी विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। मुख्य अतिथि बलवान सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अटल टिंकरिंग लैब, रोबोटिक्स एवं खगोल विज्ञान प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और रचनात्मकता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज के दौर में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इससे बच्चे नई खोजों और प्रयोगों के प्रति प्रेरित होंगे तथा विज्ञान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर सकेंगे। उन्होंने शिक्षा में तकनीकी प्रयोगशालाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएगी। जिला परियोजना अधिकारी कार्यालय से एपीसी निहाल सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार और प्राचार्य सुमन रानी के नेतृत्व में किया गया।
-
इन स्कूलों में शुरू हुई है लैब
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लहरियां
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रत्ता खेड़ा
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल चांदपुरा
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल म्योंदकलां
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेहूवाला
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धोलू
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामसरा
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिंदड़
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल दरियापुर
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हड़ोली
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीघड़
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धारसूल कलां
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना मंडी
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंहड़ी
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिरड़ाना
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिजरावां खुर्द
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल करंडी
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमालपुर शेखां
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहला
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अयाल्की
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांगल
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारता
-
जिन स्कूलों में लैब शुरू हुई है उनके शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा रही है। पांच दिन की ट्रेनिंग में लैब में संचालन के बारे में बताया जा रहा है।
- मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ