फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   At 5 am, 38 teams of police raided, 17 criminals were caught.

Fatehabad News: सुबह 5 बजे पुलिस की 38 टीमों ने दी दबिश, 17 अपराधी पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
At 5 am, 38 teams of police raided, 17 criminals were caught.
फतेहाबाद में सर्च अभियान के दौरान पकड़े गए आरोपी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिले में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान 38 टीमों ने हत्या मामले में वांछित अपराधियों, अलग-अलग मामलों में पीओ बेल जंपर व चोरी में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए के खिलाफ बुधवार सुबह 5 बजे दबिश दी। इस दौरान बच्ची गैंग के गुर्गे भूना निवासी गोकुल और नशे के तीन मामलों में वांछित लखन उर्फ सोनू सहित 17 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

दरअसल, पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, पीसीआर राइडर व सीआईए यूनिट समेत 225 पुलिस कर्मचारियों ने अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के 91 लोगों की जांच की। पुलिस ने हत्या मामले में शामिल बच्ची गैंग के गुर्गे गोकुल के अलावा भूना थाने में नशे के तीन मामलों में वांछित लखन उर्फ सोनू निवासी भूना को गिरफ्तार किया। दो आरोपियों को मोटरसाइकिल चोरी करते हुए पकड़ा गया। उनके कब्जे से दो बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने गांव भिरड़ाना निवासी सुरेंद्र को शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया। सर्च अभियान के दौरान एक आरोपी को चार ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया है। सदर थाना फतेहाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में एक वांछित आरोपी को पकड़ा है।
विज्ञापन

अपराधियों को भागने का मौका न मिले, इसलिए अलसुबह मारे छापे
पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान अपराधियों को भागने का कोई मौका नहीं दिया। इसलिए अलसुबह पांच बजे अभियान शुरू किया गया। टीमों ने अपने अपने निर्धारित एरिया में दबिश दी। अपराधियों को पुलिस की दबिश की भनक तक नहीं लगी। सभी आरोपी चैन की नींद सो रहे थे, उसी समय पुलिस ने आकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश हत्याकांड समेत आरोपी वकील उर्फ गोकुल पर दर्ज हैं 9 मामले
चंदन नगर में मुकेश प्रजापति की हत्या मामले में आरोपी एवं कई आपराधिक वारदात में शामिल बच्ची गैंग के गुर्गे वकील उर्फ गोकुल को पुलिस ने पावर हाउस के पास उसके घर से काबू किया। आरोपी वकील उर्फ गोकल पर हत्या प्रयास, डकैती, धोखाधड़ी, मारपीट छीना झपटी व एनडीपीएस एक्ट तथा हत्या के विभिन्न थानों में 9 मामले दर्ज हैं। पुलिस वकील उर्फ गोकुल की गिरफ्तारी को लेकर कई दिनों से प्रयास कर रही थी।

सर्च ऑपरेशन के दौरान पकड़े गए प्रमुख आरोपी
झगड़े के मामले में गांव भिरड़ाना निवासी सुरेंद्र।
झगड़े के मामले में बीघड़ निवासी लवप्रीत उर्फ लवदीप।
झगड़े के मामले में फतेहाबाद निवासी साहिल उर्फ गंजा।
मादक पदार्थ अधिनियम मामले में भूना निवासी लखन उर्फ सोनी।
हत्या मामले में भूना निवासी गोकुल।
चोरी मामले में भूथन खुर्द निवासी प्रदीप।
चेक बाउंस मामले में ढाणी ढाका निवासी रणसिंह।
चेक बाउंस मामले में चबलामोरी निवासी जवाहर लाल।
चेक बाउंस मामले में भादरा निवासी सुखदेवानंद।
चेक बाउंस मामले में झंडा कलां निवासी राजकुमार।
नशा, शस्त्र अधिनियम व चेक बाउंस मामले में गांव बोदीवाली निवासी सुधीर।
कोट
जिले में आपराधिक प्रवृत्ति से जुड़े लोगों की पहचान कर उनका रिकॉर्ड तैयार हो रहा है। ऐसे लोगों पर पुलिस विशेष निगरानी रखेगी। ऐसे लोग अपराध की दुनिया छोड़कर समाज की मुख्य धारा में लौटते हैं तो पुलिस उनकी हरसंभव मदद करेगी। अगर वे दोबारा किसी आपराधिक वारदात में संलिप्त पाए जाते हैं तो उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
-आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed