फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Astroturf hockey field will be built in village Baijalpur

Fatehabad News: गांव बैजलपुर में बनेगा एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान

Sat, 12 Oct 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 12 Oct 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Astroturf hockey field will be built in village Baijalpur
लिंकन गिल्होत्रा
विज्ञापन

फतेहाबाद। गांव बैजलपुर में हॉकी खिलाड़ियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। इस खेल मैदान में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान तैयार किया जाएगा। इसका निर्माण न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की सामाजिक सरोकार योजना के तहत कराया जाएगा।
गांव बैजलपुर में बनने वाले एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान के निर्माण का शिलान्यास सोमवार को किया जाएगा। चार एकड़ से अधिक जगह में एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाया जाएगा। इसको बनाने और अन्य व्यवस्थाएं करने पर करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

यह जिले का पहला एस्ट्रोटर्फ मैदान होगा, जहां हॉकी खिलाड़ी अभ्यास कर अपनी प्रतिभा का निखार सकेंगे। अभी खिलाड़ियों को मिट्टी वाले मैदान पर ही हाॅकी खेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 महीने में बनकर होगा तैयार : इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के चीफ इंजीनियर एचके निगोटिया ने बताया कि कॉरपोरेशन की सामाजिक सरोकार योजना के तहत इस हॉकी मैदान का निर्माण करवाया जाएगा। सोमवार को इसके निर्माण कार्य के लिए नींव रखी जाएगी। इस कार्यक्रम में गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना के परियोजना निदेशक रतन सिंह बरवाल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचेंगे। मैदान बनाने के लिए ग्राम पंचायत की ओर से जमीन उपलब्ध करवाई गई है।

कम चोटिल होंगे खिलाड़ी, सुधरेगा स्टेमिना

एस्ट्रोटर्फ मैदान की खासियत यह होती है कि यह पूरी तरह समतल होता है। इसमें कृत्रिम घास उगाई जाती है, जो साधारण घास की तुलना में अधिक मजबूत होती है। इस घास की मिट्टी के अंदर पकड़ मजबूत होती है, यह घास खेल के दौरान उखड़ती नहीं है। एस्ट्रो टर्फ मैदान बनने से जिले के उन हाॅकी खिलाड़ियों को ज्यादा मदद मिलेगी, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने की क्षमता है। इससे एकाग्र होकर अभ्यास तो करेंगे ही, साथ में चोटिल होने का खतरा भी कम होगा। जिले में दर्जनों की संख्या में खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। हाॅकी की नई प्रतिभाओं को अपना संतुलन बनाने और खेल तकनीक सुधारने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed