फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Assistant manager arrested from Lucknow on charges of selling bank account, will be quarantined in jail due to chicken pox

Fatehabad News: बैंक खाता बेचने के आरोप में लखनऊ से सहायक मैनेजर गिरफ्तार, चिकनपॉक्स के चलते जेल में होगा क्वारंटीन

Fri, 03 Jan 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 03 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Assistant manager arrested from Lucknow on charges of selling bank account, will be quarantined in jail due to chicken pox
फतेहाबाद। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने लखनऊ से एक निजी बैंक के सहायक मैनेजर लखनऊ निवासी शुभाकर तिवारी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी की तबीयत खराब हो गई। टीम ने आरोपी पहले लखनऊ के अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां जांच के दौरान चिकनपॉक्स मिला।
विज्ञापन

इसके बाद टीम आरोपी को फतेहाबाद लेकर आई और कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपी जेल में 10 दिन तक क्वारंटीन रहेगा। इसके बाद पुलिस फिर कोर्ट से आरोपी का रिमांड मांगेगी। आरोपी से फिलहाल पूछताछ में सामने आया कि उसने उसी के बैंक में काम करने वाले आरोपी सुधीर गौतम से दो बैंक खाते खरीदे थे और इसी एवज में उसे 30 हजार रुपये दिए थे। पुलिस ने आरोपी को शहर के गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी होटल मैनेजमेंट की छात्रा को एयरलाइंस में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

-
सुधीर ने अपने पिता और रिश्तेदार का खाता खोलकर बेचा
साइबर क्राइम थाना पुलिस मामले में पहले आरोपी सुधीर गौतम को पकड़ चुकी है। उससे पूछताछ में सामने था कि उसने अपने पिता माधवराम और रिश्तेदार अनिल का खाता खोला था। इसके बाद आरोपी अनिल से 10 हजार रुपये में खाता खरीद लिया था। अपने पिता और रिश्तेदार अनिल के बैंक खाते को उसने सहायक मैनेजर को बेच दिया था। सहायक मैनेजर ने खाते को आगे बेचा था। हालांकि इसको लेकर अभी खुलासा नहीं हुआ है कि सहायक मैनेजर ने किसे बैंक खाता बेचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ऐसे हुआ खुलासा
ठगी की राशि आरोपी अनिल और सुधीर के पिता माधवराम के बैंक खाते में गई थी। टीम ने आरोपी अनिल को पकड़ा तो मामले का खुलासा हुआ था। जांच अधिकारी एएसआई सुमित का कहना है कि टीम का प्रयास है कि मुख्य आरोपी तक पहुंचा जाए। जांच जारी है और मुख्य आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

-
ये था मामला
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर 26 दिसंबर को मामला दर्ज किया था। शिकायत में बताया था कि बेटी के मोबाइल नंबर पर 4 नवंबर को फोन आया कि उसका चयन विस्तारा एयरलाइंस में हो गया है। सिक्योरिटी राशि को लेकर 15 हजार रुपये देने होंगे। बेटी ने 15 हजार रुपये माधवराम नाम के बैंक खाता में डाल दिए। 6 नवंबर को 20,550 रुपये इंश्योरेंस के नाम पर मांगे गए। जो कि उक्त बैंक खाते में डाल दिए। 8 नवंबर को मेल आई कि आधा इंश्योरेंस हुआ है 20 हजार रुपये डालने होंगे, जो कि बेटी ने फिर से बताए गए बैंक खाते में डाल दिए। 12 नवंबर को केबिन अप्रूव्ल के नाम पर 5490 रुपये मांगे गए। बेटी ने बैंक खाते में डाल दिए। इसके बाद 19 नवंबर को 30 हजार रुपये और डाले गए। 20 नवंबर को 8110 रुपये और डलवाए गए। 22 नवंबर को पांच हजार रुपये और 790 रुपये डलवाए गए। 27 नवंबर को 22643 रुपये और 22645 रुपये और डलवाए गए। लेकिन बाद में पता चला कि उसे नौकरी के नाम पर ठगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed