फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Assembly elections, Nomination filed in dramatic style, Gobind Kanda did not come to take oath in Fatehabad

Haryana: नाटकीय अंदाज में भरा नामांकन, फतेहाबाद में शपथ लेने नहीं आए गोबिंद कांडा; छंटनी के दौरान पर्चा रद्द

Fri, 13 Sep 2024 01:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 13 Sep 2024 01:05 PM IST
सार

गोपाल कांडा बुधवार दोपहर बाद निर्वाचन अधिकारी के समक्ष शपथ लेने सिरसा से फतेहाबाद के लिए चल पड़े थे। मगर ऐन मौके पर इनेलो प्रधान महासचिव अभय चौटाला के संज्ञान में मामला आ गया। उनके हस्तक्षेप के बाद गोबिंद कांडा बीच रास्ते से वापस चले गए।

विज्ञापन
Assembly elections, Nomination filed in dramatic style, Gobind Kanda did not come to take oath in Fatehabad
वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा के वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा की ओर से पार्टी से बगावत करके फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय भरवाए गए नामांकन पत्र को रद्द कर दिया है। बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के संपन्न होने से मात्र 15 मिनट पहले नाटकीय अंदाज में गोबिंद कांडा का नामांकन पत्र भरवाने उनके समर्थक युवराज सिंह पहुंचे थे। युवराज सिंह से नामांकन फार्म एसडीएम जयवीर यादव ने जमा कर लिया। मगर हिदायत दी गई कि चुनाव आयोग के नियमानुसार जिस दिन नामांकन भरा जाता है, उसी दिन रात 12 बजे तक आवेदक को निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आकर शपथ लेनी होती है। मगर बुधवार देर रात 12 बजे तक गोबिंद कांडा शपथ लेने फतेहाबाद नहीं पहुंचे। इसके चलते अब उनका नामांकन रद्द हो गया।

विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनेलो के साथ हलोपा का गठबंधन होने के तुरंत बाद गोबिंद कांडा ने अपना नामांकन फार्म भरकर फतेहाबाद भेजा। उनकी मंशा खुद को इनेलो-हलोपा का संयुक्त उम्मीदवार घोषित करने की थी। दावा किया जा रहा था कि सुनैना चौटाला का नामांकन रद्द करवा कर गोबिंद कांडा को इनेलो-हलोपा का उम्मीदवार घोषित करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


गोपाल कांडा बुधवार दोपहर बाद निर्वाचन अधिकारी के समक्ष शपथ लेने सिरसा से फतेहाबाद के लिए चल पड़े थे। मगर ऐन मौके पर इनेलो प्रधान महासचिव अभय चौटाला के संज्ञान में मामला आ गया। उनके हस्तक्षेप के बाद गोबिंद कांडा बीच रास्ते से वापस चले गए। बाद में इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता विकास मेहता ने भी मीडिया के समक्ष आकर यह स्पष्ट किया कि इनेलो की उम्मीदवार सुनैना चौटाला ही हैं। खुद सुनैना चौटाला ने भी वीडियो जारी कर इसे अफवाह करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोबिंद कांडा भाजपा से भी चाह रहे थे फतेहाबाद की टिकट
कई दिनों पहले ही गोबिंद कांडा ने फतेहाबाद की राजनीति में दिलचस्पी दिखाई थी। वह यहां से भाजपा की टिकट चाह रहे थे। नगर परिषद के प्रधान राजेंद्र खिंची और कुछ पार्षदों को साथ लेकर शहर में कई जगहों पर कांडा ने कार्यक्रम भी किए थे। मगर भाजपा हाईकमान ने मौजूदा विधायक दुड़ाराम को ही फिर से टिकट देकर मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed