फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Assault with councilor and his partner, case registered

Fatehabad News: पार्षद व उसके साथी के साथ की मारपीट, केस दर्ज

Tue, 07 Mar 2023 07:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 07 Mar 2023 07:27 AM IST
विज्ञापन
Assault with councilor and his partner, case registered
टोहाना। शहर के सैनी मोहल्ला निवासी संजू ने पुलिस को शिकायत देकर तीन नामजद सहित अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शहर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में संजू ने बताया कि तीन-चार दिन पहले पार्षद काला पहलवान का सब्जी मंडी के आढ़ती लवली के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े के निपटारे के लिए व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र ठकराल ने उन्हें सब्जी मंडी स्थित मार्केट कमेटी के कार्यालय में बुलाया।
विज्ञापन

जहां वह पार्षद काला पहलवान के साथ गया। उसने बताया कि वहां राजेंद्र ठकराल, हिमांशु, पोला, अशोक बैठे थे तो राजेंद्र ने लवली के पास फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। जब राजेंद्र ठकराल ने कहा कि लवली फोन नहीं उठा रहा, शाम का समय रख लेते हैं तो वह ऑफिस से बाहर आने लगे। मगर बाहर गली में लवली अपने साथी अंकित मोर, पवन व 15-20 अन्य लोगों के साथ मौजूद था, जिन्होंने रास्ता रोककर उन पर डंडों से वार किया और उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। उसने बताया कि जब उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गए। इस दौरान उसे व पार्षद काला पहलवान को चोटें आई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने संजू के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed