{"_id":"68cd998f77e59d1c6c00a67b","slug":"asp-divyanshi-singla-said-if-a-student-has-good-company-he-will-achieve-success-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-140611-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एएसपी दिव्यांशी सिंगला बोलीं- विद्यार्थी की संगत अच्छी होगी तो वह कामयाबी छुएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एएसपी दिव्यांशी सिंगला बोलीं- विद्यार्थी की संगत अच्छी होगी तो वह कामयाबी छुएगा
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एएसपी को सम्मानित करतीं स्कूल प्रिंसिपल।
फतेहाबाद। शहर के क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर क्राइम और नशे से बचाव के बारे में जागरूक किया गया।
मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दिव्यांशी सिंगला ने कहा कि विद्यार्थी के जीवन में संगत का बहुत बड़ा महत्व है। अगर हमारी संगत अच्छी होगी तो हम निश्चित रूप से आगे बढ़ सकते हैं। यदि हम गलत संगत में रहते हैं तो नशे जैसी बुरी आदतें हमारी जिंदगी का हिस्सा बन सकती हैं। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे दोस्त हमें किस दिशा में प्रेरित कर रहे हैं।
कार्यक्रम में करीब 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अतिथियों का तिलक कर स्वागत किया, जबकि विद्यालय की प्रधानाचार्य रितु सिंधु ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर पारंपरिक स्वागत किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिव्यांशी सिंगला ने कहा कि आजकल इंटरनेट का उपयोग हर व्यक्ति कर रहा है। यदि इसका इस्तेमाल अच्छे उद्देश्यों के लिए किया जाए, तो यह बहुत फायदेमंद हो सकता है। विशेष रूप से विद्यार्थी इसे पढ़ाई के लिए इस्तेमाल करके काफी कुछ सीख सकते हैं, जैसे ज्ञानवर्धक वीडियो देख सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने नशे की रोकथाम पर बात करते हुए कहा कि अगर कहीं नशे का कारोबार हो या कोई नशा कर रहा हो, तो विद्यार्थियों को तुरंत पुलिस या अपने माता-पिता को सूचित करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कक्षा 10वीं के बाद जब वे अगली कक्षाओं में जाएंगे, तो उन्हें अपने विषयों का चयन सोच-समझ कर करना चाहिए और किसी के दबाव में आकर गलत विषय न चुनें। इस मौके पर पुलिस विभाग से इंस्पेक्टर मंजू सिंह, एसआई सुंदर मुसाफिर और एसआई सुमित कुमार मौजूद रहे।
नशा जीवन को कर रहा बर्बाद
नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज एसआई सुंदर मुसाफिर ने विद्यार्थियों से कहा कि नशा जीवन को बर्बाद कर देता है। इससे व्यक्ति मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से कमजोर हो जाता है। बच्चों को चाहिए कि यदि उनके घर में कोई नशा करता है, तो वे उसे समझाएं और इलाज के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि अक्सर नशा करने वाले शुरुआत में बच्चों को लालच देकर नशे की लत लगाते हैं। एक बार नशा शुरू हो गया तो उससे निकलना बेहद मुश्किल होता है। इसलिए सावधान रहें और ऐसे किसी भी व्यक्ति से दूर रहें। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे खुद नशे से दूर रहें और समाज को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
-- -- -- -- -
अनजान लिंक और लालच से बचें
साइबर क्राइम थाना से एसआई सुमित ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मोबाइल या ईमेल पर अगर कोई अनजान लिंक आता है तो उस पर कभी भी क्लिक न करें। आजकल फ्रॉड करने वाले कॉल या मैसेज के जरिए लालच देकर आपकी निजी जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं। उन्होंने सलाह दी कि विद्यार्थी समय-समय पर अपनी सोशल मीडिया आईडी का पासवर्ड बदलें और किसी के साथ अपने पासवर्ड या ओटीपी जैसी जानकारी साझा न करें।
समाज को सुरक्षित रखने में बच्चों की भूमिका अहम
प्रधानाचार्य रितु सिंधु ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसान और साइबर क्राइम से जुड़ी जरूरी जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि बच्चे समाज को बुराइयों से बचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। यदि कहीं कोई अपराध होते देखें तो तुरंत डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
--- -- -- -- -
अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में साइबर क्राइम से किस तरह से बचा जा सकता है और ये कितना जरूरी है। इस बारे में जानकारी मिली है। - तनिष, छात्र
-
नशे पर अंकुश लगाने में हम कैसे अपनी भूमिका निभा सकते हैं, इस पाठशाला में पुलिस अधिकारियों ने हमें बताया है। हम भी नशे को रोकने में भागीदारी निभाएंगे। - मिथलेश, छात्र
-
कार्यक्रम में एएसपी ने बताया कि हमें अच्छी संगत के साथ रहना चाहिए और पढ़ाई पर ही फोकस करना चाहिए। इस बात से काफी प्रेरित हुआ हूं। - पंकज, छात्र
-
महिलाओं को अपराध के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर कहीं कोई लड़कियों या फिर महिलाओं के साथ गलत हरकत कर रहा है तो किस तरह से रोका जा सकता है। - दीक्षा, छात्रा