फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Asked for clarification from the sarpanch

प्रधानमंत्री के खिलाफ लेटर हेड पर निंदा प्रस्ताव पारित करने वाले सरपंच से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 30 Dec 2020 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Asked for clarification from the sarpanch
एसईपीओ नरेंद्र कुंडू के साथ स्पष्टीकरण विषय पर सवाल जवाब करते सरपंच सुमित कुमार। - फोटो : Fatehabad
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बागवानी किसान हरिसिंह बिश्नोई के साथ संवाद करने पर निंदा प्रस्ताव पास करने वाली ग्राम पंचायत नाढोड़ी के सरपंच से प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्टीकरण मांगा है। डीसी कार्यालय द्वारा लिखे पत्र में लिखा गया है कि नाढोड़ी के किसान हरिसिंह द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ किसानों के मुद्दे पर वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात की गई थी। जिस पर सुमित कुमार सरपंच ग्राम पंचायत नाढोड़ी द्वारा अन्य गांववासियों के साथ मिलकर हरि सिंह के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर इकट्ठे होकर 28 दिसंबर को निंदा प्रस्ताव पास किया। पंचायत में सरपंच ने भाग लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग पर विरोध जताया था और इसमें सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत की लेटरहेड का इस्तेमाल किया गया था। जो कि हरियाणा पंचायती राज अधिनियम व सरपंच पद के उत्तरदायित्वों के विरुद्ध है।
विज्ञापन

समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंडू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नाढोड़ी के किसान हरिसिंह के बीच संवाद को लेकर ग्राम पंचायत नाढोड़ी ने निंदा प्रस्ताव पास किया था। उसका स्पष्टीकरण सरपंच से मांगा गया है। सरपंच ने अपनी बात को पुन: दोहराया है और किसानों का समर्थन किया है इसलिए सरपंच का लिखित स्पष्टीकरण बीडीपीओ ऑफिस भूना की तरफ से डीडीपीओ एवं उपायुक्त कार्यालय में भेजा गया है।
विज्ञापन

सरपंच सुमित कुमार ने स्पष्टीकरण में कहा है कि भाईचारे की गांव में 28 दिसंबर को पंचायत हुई थी। पंचायत में लेटर हेड पर किसानों के समर्थन में कानून रद्द करने व गांव के किसान को गुमराह करने पर निंदा प्रस्ताव पास किया था। मैं उसका समर्थन करता हूं और पंजाब हरियाणा समेत पूरे देश के किसानों के चल रहे आंदोलन का समर्थन करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed