फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ashok tanwar said, anil vij rio, fatehabad

विज के रियो जाने पर तंवर ने साधा निशाना

Sun, 14 Aug 2016 11:59 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sun, 14 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
ashok tanwar said, anil vij rio, fatehabad
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने फतेहाबाद में रियो ओलंपिक में खेल मंत्री विज के जाने को लेकर निशाना साधा है।  उन्होंने कहा कि अगर मंत्रियों के जाने से मेडल मिलते तो पहले केंद्रीय मंत्री ही मेडल दिलवा लाते। उन्होंने इस बात पर भी अनिल विज की खिंचाई की कि जिस प्रतिनिधिमंडल को वह अपने साथ रियो लेकर गए हैं, उसमें एक भी खेल का तकनीकी जानकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मंत्री की रियो यात्रा पर तकरीबन एक करोड़ का खर्च होने का अंदेशा है।
विज्ञापन


कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए फतेहाबाद पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सरकार श्वेत पत्र जारी करे कि उसने दो साल में गायों की रक्षा और देखभाल के लिए कितना फंड जारी किया। इसके अलावा गौशालाओं की पूरी जानकारी और संपत्ति भी सार्वजनिक करने की मांग रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महज गाय और गीता के नाम पर राजनीति कर रही है।
विज्ञापन


चुनाव के समय जनता का गुस्सा फूटेगा
 कलायत में सीएम की मौजूदगी में स्थानीय सांसद की हूटिंग के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तंवर ने कहा कि इससे पता चलता है कि जनता के मन में भाजपा सरकार को लेकर कितना गुस्सा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय ये गुस्सा फूटेगा और भाजपा के नीचे से जमीन सरक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी फहराएंगे कांग्रेस मुख्यालय पर झंडा
राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर अशोक तंवर ने कहा कि यह फैसला कांग्रेस कार्यसमिति, अध्यक्षा सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेना है। उन्होंने ये भी बताया कि इस बार स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्र ध्वज राहुल गांधी ही फहराएंगे। इस मौके पर कांग्रेस नेता जयपाल लाली, टेकचंद मिड्डा, देवेंद्र सिंह बबली, भवानी सिंह, जगजीत हुड्डा, सुभाष बिश्रोई और अमित सोनी सहित अनेक कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed