{"_id":"66dca23756633a13ce045504","slug":"ashok-nagar-residents-have-been-craving-canal-water-for-15-years-tube-well-water-is-making-them-sick-fatehabad-news-c-21-hsr1019-459447-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 15 साल से नहरी पानी को तरस रहे अशोक नगरवासी, ट्यूबवेल का पानी कर रहा बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 15 साल से नहरी पानी को तरस रहे अशोक नगरवासी, ट्यूबवेल का पानी कर रहा बीमार
Sun, 08 Sep 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 08 Sep 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। हर घर जल, जल जीवन मिशन जैसे कई अभियान चल गए, लेकिन अशोक नगर के लोगों को नहरी पानी नहीं मिल सका। शहर के सबसे दूर आबादी वाले इलाकों में तो लोगों को पानी मिल रहा है, लेकिन शहर के बीचोंबीच रहने वाले लोग नहरी पानी के लिए तरस रहे हैं। पूरे अशोक नगर के निवासी अब भी ट्यूबवेल का पानी पीने को मजबूर हैं।
अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोग 15 साल से नहरी पानी से वंचित हैं। हरियाणा सरकार में जनस्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल ने भी इस मामले में अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के आदेश दिए थे। मगर अधिकारी मंत्री के आदेशों को भी सिरे नहीं चढ़ा पाए हैं। इलाके के पार्षद चंद्रभान वधवा भी कई बार नगर परिषद की हाउस की बैठक में यह मुद्दा रख चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है। तीन महीने पहले ही पेयजल सप्लाई में आ रही दिक्कत के कारण इलाके में रहने वाले लोगों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया था। जिस पर अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था। फिर भी नहरी पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है।
सप्लाई हो रहे पानी में टीडीएस की मात्रा है ज्यादा
- शहर के अशोक नगर इलाके में पीने के लिए सप्लाई हो रहे पानी में टीडीएस की मात्रा ज्यादा है। जिस कारण पानी पीने योग्य नहीं है। लोग ये पानी पीने के लिए मजबूर हैं, वहीं पानी पीने से लोग बीमार भी हो रहे हैं। लेकिन अब कुछ समय से ये समस्या कम हुई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
पूरे शहर में नहरी पानी की सप्लाई हो रही है लेकिन शहर के अशोकनगर में पानी की सप्लाई नहीं हो रही जिस कारण लोगों को काफी दिक्कत होती है हमारी सरकार से मांग कि जल्द से जल्द में पानी दिया जाए।
- रमेश कुमार, निवासी, गली नंबर 1, अशोक नगर
-- -- -- -- -- --
हमारे इलाके में सप्लाई होने वाले पानी से काफी लोग बीमार भी हो चुके हैं। डॉक्टर बताते हैं कि आपका पानी सही नहीं है, जिसके चलते सभी घरों में आरओ लगवाना मजबूरी बन गया है।
- मनदीप सिंह, निवासी, गली नंबर 3, अशोक नगर
-- -- -- -- --
हमारे घरों में सप्लाई होने वाले पानी पीने से काफी बार बच्चे बीमार हो जाते हैं। अधिकारियों से भी हमने नहरी पानी के लिए गुहार लगाई है, पार्षद को भी काफी बार बोला गया है। मगर अभी तक नहरी पानी हमारे इलाके में नहीं आ रहा है।
- दुल्हाराम, निवासी, गली नंबर 3, अशोक नगर
-- -- -- -- -- -
कई बार हाउस की बैठक में मांग रखी है। विधायक से भी नहरी पानी को लेकर मांग की है। मगर यह मांग आज तक पूरी नहीं हुई है। दो साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अधिकारियों ने नहरी पानी उपलब्ध करवाने के लिए कोई प्रयास ही नहीं किया।
- चंद्रभान वधवा, पार्षद, वार्ड 8, फतेहाबाद।
-- -- -- -- -- -
अशोक नगर में नहरी पानी की सप्लाई के लिए पंचायत भवन के साथ नया बूस्टिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। करीब चार माह में काम पूरा हो जाएगा। अगली गर्मी के सीजन में अशोक नगर इलाके में नहरी पानी की दिक्कत नहीं आएगी।
सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, फतेहाबाद।