फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ashish won the 100 meter race competition

Fatehabad News: 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आशीष ने मारी बाजी

Thu, 04 Dec 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 04 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ashish won the 100 meter race competition
खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए चेयरमैन गौरव भूटानी व अन्य। स्कूल प्रवक्ता।
टोहाना। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसके बाद विभिन्न खेलों का परिणाम घोषित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय के चेयरमैन गौरव भुटानी और प्रधानाचार्य महिमा तनेजा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नर्सरी से केजी-2 तक के बच्चों ने चियर अप गीत पर नृत्य, कक्षा प्रथम व द्वितीय के छात्रों ने रिबन सहित स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के बच्चों ने आदिवासी नृत्य और कक्षा छठी से बारहवीं तक की छात्राओं ने गिद्दा प्रस्तुत किया। बड़े छात्रों ने वंदे मातरम् गीत पर ड्रिल की प्रस्तुति देते हुए उत्कृष्ट तालमेल और अनुशासन का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा नर्सरी से द्वितीय तक के छात्रों की स्पर्धाओं में विंड व्हील रेस में गुरलीन कौर ने स्वर्ण, आरव सैनी ने रजत और सरगुन कौर ने कांस्य पदक जीता। स्केटिंग में दीपेश ने स्वर्ण, इनेश ने रजत और तनिष ने कांस्य पदक हासिल किया। बॉल एंड कॉर्न बैलेंस रेस में नवनीत को स्वर्ण तथा नवजोत को रजत पदक मिला।
कक्षा तीसरी से पांचवीं तक की प्रतियोगिताओं में हर्डल रेस में उदित ने स्वर्ण, जश्नदीप ने रजत और धीरज ने कांस्य पदक प्राप्त किया। लंबी कूद में हृदय ने स्वर्ण, हिमांक ने रजत और रोनित ने कांस्य पदक जीता। शतरंज में आदित्य ने स्वर्ण, कबीर भुटानी ने रजत और निलेश ने कांस्य पदक हासिल किया।
कैरम बोर्ड में प्रत्यक्ष ने स्वर्ण, गर्वित ने रजत और दीपांश ने कांस्य पदक जीता। 200 मीटर रेस में सिमरन ने स्वर्ण, हरसीरत कौर ने रजत और सहज ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कक्षा छठी से आठवीं तक के छात्रों की स्पर्धाओं में मटका रेस में अवनी ने स्वर्ण और सनेहिल ने रजत पदक जीता। डिस्कस थ्रो में मन्नत ने स्वर्ण, तनिषा ने रजत और नियति ने कांस्य पदक हासिल किया।

बैडमिंटन में परी ने स्वर्ण, किंजल ने रजत और एशमीन ने कांस्य पदक जीता। 100 मीटर रेस में आशीष ने स्वर्ण, हैप्पी ने रजत और नमनप्रीत ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में नवजोत ने स्वर्ण, आर सलीम ने रजत और पारस ने कांस्य पदक जीता। तीरंदाजी में अंडर-14 वर्ग में जसकीरत ने स्वर्ण, अदवित ने रजत और मयंक ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 वर्ग में भव्य ने स्वर्ण, दीक्षा ने रजत और रेशू ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए चेयरमैन गौरव भूटानी व अन्य। स्कूल प्रवक्ता।

खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए चेयरमैन गौरव भूटानी व अन्य। स्कूल प्रवक्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed