फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   As the cold increases, there is a surge in the purchase of warm clothes

Fatehabad News: ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की खरीदारी में आया उछाल

Sun, 04 Jan 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 04 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
As the cold increases, there is a surge in the purchase of warm clothes
फतेहाबाद के थाना रोड पर संडे सेल के दौरान लगी कपड़ों की दुकानों से गर्म कपड़ों की खरीदारी करते 
फतेहाबाद। रविवार को जिले में ठंड और शीतलहर का प्रभाव बना रहा। इससे मौसम में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। दिनभर चली ठंडी हवाओं के चलते जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 8 जनवरी तक मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। इससे ठंड का कहर जारी रहने की आशंका है।
विज्ञापन

वहीं दिनभर बादल छाए रहने से पूरे दिन सूर्य बादलों में छिपे रहे। इससे दिन में भी ठंड का अहसास और बढ़ गया। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों और शहर के मुख्य चौराहों पर लोग सुबह से ही अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते नजर आए। दूसरी तरफ बढ़ी ठंड के चलते बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग में बढ़ोतरी रही।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख बाजारों में संडे सेल में भारी भीड़ देखने को मिली। जैकेट, स्वेटर, मफलर, दस्ताने और ऊनी टोपियों की जमकर बिक्री हुई। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए गर्म कपड़ों की मांग रही। कपड़ा व्यापारियों ने बताया कि यह सीजन की पहली बड़ी सेल रही। इसमें ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। फुटपाथ से लेकर बड़े शोरूम तक, गर्म कपड़ों की मांग में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


:: राज्य में मौसम 8 जनवरी तक खुश्क रहने के आसार है। सोमवार व मंगलवार के दौरान बीच-बीच में हल्के बादल छाए रहने व उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। वातावरण में नमी होने से उत्तर व दक्षिणी हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर अलसुबह व देर रात्रि को गहरी धुंध व पश्चिमी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध रहने के आसार हैं।
-डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed