{"_id":"6dbdee40af0c87082153b3912bdf5626","slug":"as-journalists-blackmail-busted","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार बनकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार बनकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
Updated Fri, 02 May 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने नकली पत्रकार बनकर लोगों को अश्लील फोटो के बहाने ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसमें एक युवक समेत तीन समेत चार लोग शामिल हैं। यह गिरोह पहले तो लोगों से उधार पर पैसे लेता था। इसके बाद साजिश के तहत लोगों को पैसे देने के बहाने एक खास जगह घर में बुलाता था।
विज्ञापन
इसके बाद गिरोह में एक महिला के साथ मिलकर उसके साथ पैसे लेने आए व्यक्ति की अश्लील फोटो कैमरे से खींच लेता था और उस व्यक्ति को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठते था।
विज्ञापन
टोहाना के डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि बलविंद्र निवासी हमीरगढ़ पंजाब नामक गांव का रहने वाला है। बलविंद्र का गांव की रहने वाली महिला हरबंत कौर के साथ पैसे का लेनदेन था।
विज्ञापन
बलविंद्र ने हरबंत कौर को पचास हजार रुपये दिए थे। बलविंद्र ने हरबंत कौर से पैसे मांगे तो हरबंत ने उसे फोन कर टोहाना बुलाया और कहा कि यहां आकर अपने पैसे ले जाओ।
इसके बाद हरबंत कौर उसे टोहाना की रोशनी नाम की एक महिला के घर ले गई। जहां पूजा नाम की एक महिला भी रहती थी। बलविंद्र के आने से पूर्व गिरोह के सदस्य जसवीर निवासी गुहला चीका पुलिस की वर्दी में था। सोनू नामक एक युवक स्वयं को पत्रकार बता रहा था और उसके गले में कैमरा था।
डीएसपी के अनुसार पुलिस वाले की नेम प्लेट पर कर्मबीर लिखा हुआ था। वहां इन लोगों ने बलजिंद्र को डराया ओर उसके कपडे़ उतरवा दिए। वहां पर मौजूद पूजा नामक महिला ने अपने कपडे़ उतार लिए और स्वयं को पत्रकार बताने वाले युवक सोनू ने दोनों की फोटो खंींच ली और बलजिंद्र को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
उसने कहा कि तुम्हारी फोटो को इंटरनेट पर डाल देंगे। इसके बाद सभी दस लाख रुपए की मांग करने लगे। इस दौरान बलविंद्र से उन लोगों ने एक लाख साठ हजार रुपये ऐंठ लिए। बलविंद्र की शिकायत पर गिरोह के सदस्यों को दबोच लिया गया।
डीएसपी ने बताया कि इस मामले में तीन महिला जिसमें सोनू, सुनाम की रहने वाली पूजा, रोशनी और हरबंत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्यों से कुछ रुपये, वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी और कैमरा बरामद किया गया है।
पुलिस ने पकड़ी गई तीनों महिलाओं व सोनू को टोहाना की अदालत में पेश किया। अदालत ने महिलाओं को हिसार जेल भेज दिया जबकि सोनू को दो दिन के रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया।