फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Arrival of paddy has started in the market, farmers are not getting fair price

Fatehabad News: मंडी में धान की आवक हुई शुरू, किसानों को नहीं मिल पा रहा है उचित भाव

Fri, 20 Sep 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 20 Sep 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Arrival of paddy has started in the market, farmers are not getting fair price
फतेहाबाद। इन दिनों धान की कटाई का सीजन शुरू हो गया है। इसके बाद अब पिछले दो दिनों से अनाज मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है। पुरानी अनाज मंडी में धान की किस्म 1509 की प्राइवेट खरीद 150 क्विंटल और धान की कुल आवक करीब 200 क्विंटल हो चुकी है।
विज्ञापन

इस बार जिले में सरकारी खरीद शुरू होने से पहले ही धान की आवक तेज हो गई है। मंडी के आढ़तियों और व्यापारियों का मानना है कि मौसम के परिवर्तनशील रहने के चलते धान की मढ़ाई का काम धीमा चल रहा है। जैसे ही मौसम साफ होगा, धान की आवक में ओर अधिक तेजी आएगी।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार के द्वारा धान की एमएसपी पर खरीद 23 सितंबर से शुरू होगी। मगर जिले के किसान मौसम को देखते हुए 23 सितंबर से पहले ही धान की खरीद शुरू करने की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि मौसम में बदलाव के चलते अगर बारिश होती है तो इससे धान की कटाई का काम प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
कम बारिश ने घटा दिया धान का उत्पादन तो मंडी में नहीं मिल रहा है उचित भाव
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में धान की फसल को लेकर पहुंचे किसान चिमनलाल निवासी गांव बड़ोपल ने बताया कि इस बार जुलाई के माह में बारिश कम हुई है। जिसके कारण धान की पैदावार में कमी हो रही है। वहीं मंडियों में भी किसानों को फसलों के उचित भाव नहीं मिल पा रहे हैं। पिछले वर्ष धान की किस्म 1509 का मंडी में भाव 3700 रुपये प्रति क्विंटल था वहीं इस साल 2800 रुपये से लेकर 3150 रुपये तक का भाव मिल रहा है। जिसके कारण किसानों को घाटा सहन करना पड़ रहा है। गांव अयाल्की के किसान हरमनदीप सिंह ने बताया कि वह वीरवार को फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में 2 एकड़ धान की फसल को लेकर पहुंचा है। मंडी में उनकी धान की फसल 1509 किस्म का भाव 2900 रुपये प्रति क्विंटल मिल सका है। वहीं इस बार धान की रोपाई के समय में तापमान अधिक होने के चलते दोबारा रोपाई करनी पड़ी थी। जिसके कारण इस बार अतिरिक्त खर्च बढ़ा है।

::मंडी में धान की खरीद सही चल रही है। खरीद के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। धान की किस्म 1509 के भाव पिछले कुछ दिनों से तेजी आई है। वहीं धान की सरकारी खरीद 23 सितंबर से शुरू होगी।
-यशपाल मेहता, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed