{"_id":"66182591c164a29157013ab7","slug":"arrival-of-mustard-in-the-district-is-on-the-rise-55-percent-increase-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-115432-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में सरसों की आवक जाेरों पर, 55 फीसदी का हुआ उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में सरसों की आवक जाेरों पर, 55 फीसदी का हुआ उठान
विज्ञापन
फतेहाबाद। मंडियों में इन दिनों सरसों की आवक जोरों पर है। जिसके चलते भट्टू की अनाजमंडी में सबसे अधिक सरसों की आवक हुई है। जिले की तीनों मंडियों में वीरवार को 27,801 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है। भट्टू की अनाज मंडी में सरसों की कुल खरीद 17,000 क्विंटल, फतेहाबाद की अनाज मंडी में 3389 क्विंटल और भूना की अनाज मंडी में 7412 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है। इधर, फतेहाबाद में गेहूं की आवक शुरू हो गई है लेकिन नमी के चलते खरीद नहीं शुरू हुई है।
इस बार जिले में सरसों की खरीद की शुरुआत हैफेड ने की थी, लेकिन अब फतेहाबाद और भट्टू में सरसों की खरीद हरियाणा वेयर हाउसिंग कर रही हैं। भूना की अनाज की अनाज मंडी में सरसों की खरीद अभी भी हैफेड के द्वारा की जा रही है। हैफेड ने कुल 8455 मिट्रिक टन सरसों की खरीद की है। जिसमें से 4338 मिट्रिक टन सरसों का उठान हो चुका है। वहीं अभी तक 27.53 करोड़ का भुगतान हो सका है। जिले में अभी करीब एक सप्ताह और सरसों की आवक होने की संभावना है। जिसके बाद गेहूं की आवक जोरों पर होने लगेगी।
इधर, जिले की अनाज मंडियों में बुधवार से गेहूं की आवक होनी शुरु हो गई है। फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में गेहूं की फसल लेकर पहुंचे किसान परमिंदर सिंह निवासी गांव ढाणी चेतनपुर ने बताया कि उसने बुधवार की रात को ही गेहूं की फसल निकलवाई है और जो कि प्रति एकड़ 26 क्विंटल की औसतन का उत्पादन हुआ है। गेहूं में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण मेरी गेहूं की फसल की खरीद नहीं हो सकी। वहीं भूना की अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरु हो चूकी है, मगर 12 प्रतिशत से अधिक नमी होने के कारण गेहूं की फसल की खरीद नहीं हो सकी।