फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Arrested five accused in the murder of youth

युवक की हत्या मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Apr 2014 12:05 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sun, 27 Apr 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन

ठाकर बस्ती में शुक्रवार को दो गुटों में संघर्ष के बाद युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष जब तक सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़ा था लेकिन तनाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की पीड़ित पक्ष के लोगों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन


जिसमें मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी समेत अन्य सहायता की मांग मान लिए जाने के बाद परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार किया।
         शुक्रवार दोपहर ठाकर बस्ती में दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमें पिंकी नामक वाल्मीकि समुदाय के युवक की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने हत्या के बाद ने अल्टीमेटम दिया था कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

शनिवार को सामान्य अस्पताल में अंतिम संस्कार करवाने के लिए प्रशासन वाल्मीकि समाज के लोग दोपहर तक अड़े रहे।
पीड़ित पक्ष के साथ हुई प्रशासन की बैठक
पीड़ित पक्ष के लोगों का कहना था कि सभी हत्यारों की गिरफ्तारी से पहले वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने वाल्मीकि समाज के कुछ लोगों के साथ एडीसी राज नारायण कौशिक, तहसीलदार, नप प्रधान वीरेंद्र नारंग, डीएसपी नृपजीत सिंह, विजय कक्कड़ और पीड़ित पक्ष के नेता पूनम रति, शम्मी रति, शाम लाल राठी, हरदीप, महेंद्र रति, व अनूप डच के साथ बैठक हुई।

पीड़ित पक्ष ने मृतक की पत्नी को पक्की नौकरी देने पर अड़ा था मगर प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाया कि आचार संहिता के चलते फिलहाल तो अस्थाई नौकरी दी जा सकती है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये मुआवजा व बच्चों की मुफ्त शिक्षा पर सहमति प्रकट कर दी।

बैठक के बाद समुदाय के लोग शव को लेने पर राजी हो गये। इससे पहले डॉ. अमित मुंजाल और डॉ. अमित सैनी ने पिंकी के शव का पोस्टमार्टम किया और उसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हालांकि तनाव के मद्देनजर बड़ी संख्या में सादी वर्दी में पुलिस के जवान तैनात थे। गांव में दोपहर तक तनाव बना रहा। दाह संस्कार के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। पीड़ित पक्ष ने मृतक की पत्नी को नौकरी, आर्थिक सहायता व बच्चों को  मुफ्त शिक्षा देेने की मांग की। 


डीएसपी ने बताया कि अब तक हत्या आरोपी पांच लोगों सोनू, उसके पिता रघुबीर धानक गट्टू, कृष्ण, टोनी निवासी गुरुनानकपुरा व कबीर बस्ती निवासी करतार सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed