{"_id":"638efbc47d57fa6fed5bd76c","slug":"army-helicopter-made-an-emergency-landing-in-rest-house-area-in-dhangar-village-of-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: गांव धांगड़ में बने रेस्ट हाउस में सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 20 मिनट बाद भरी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: गांव धांगड़ में बने रेस्ट हाउस में सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 20 मिनट बाद भरी उड़ान
Tue, 06 Dec 2022 01:53 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 06 Dec 2022 01:53 PM IST
सार
हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई थी और इसी कारण उसे फोर लाइन पर बने रेस्ट हाउस एरिया में लैंड करवाया गया। यहां पर तकनीकी खराबी को ठीक करने के बाद दोबारा हेलीकॉप्टर ने अपने गन्तव्य की तरफ उड़ान भर ली।
विज्ञापन
आर्मी हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
फतेहाबाद के गांव धांगड़ में फोरलेन पर बने रेस्ट हाउस एरिया में मंगलवार दोपहर को सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। रेस्ट हाउस एरिया में सेना के हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद काफी संख्या में लोग वहां पर पहुंच गए और वीडियो बनानी शुरू कर दी। करीब 20 मिनट तक हेलीकॉप्टर रेस्ट हाउस एरिया में खड़ा रहा हालांकि इस दौरान किसी को भी हेलीकॉप्टर के पास नहीं जाने दिया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें मौके पर पहुंची लेकिन सेना के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई थी और इसी कारण उसे फोर लाइन पर बने रेस्ट हाउस एरिया में लैंड करवाया गया। यहां पर तकनीकी खराबी को ठीक करने के बाद दोबारा हेलीकॉप्टर ने अपने गन्तव्य की तरफ उड़ान भर ली। हेलीकॉप्टर में सेना के तीन अधिकारी मौजूद थे। यह भी बताया जा रहा है कि सेना का हेलीकॉप्टर सिरसा से दिल्ली की तरफ जा रहा था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन