फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Arhtiyas charging 2% more tax on vegetables and fruits

सब्जियों व फलों पर दो फीसदी अधिक टैक्स ले रहे आढ़ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Arhtiyas charging 2% more tax on vegetables and fruits
सब्जीमंडी में एक रेहड़ी चालक को दो फीसदी अधिक फीस के साथ दिया गया बिल। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नई सब्जी मंडी में फलों व सब्जियों को लेकर आढ़त के नाम पर रेहड़ी चालकों से दो फीसदी ज्यादा टैक्स लिया जा रहा है। सरकार की ओर से नई सब्जी मंडी में सरकारी टैक्स दो फीसदी व आढ़त का रेट पांच फीसदी किया गया है, लेकिन अनाज मंडी में आढ़ती पांच फीसदी की जगह पर रेहड़ी चालकों से सात फीसदी आढ़त ले रहे हैं। इससे रेहड़ी चालकों को सब्जियां व फल महंगे मिलते हैं और उनको खुदरा बिक्री में दाम बढ़ाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने प्रदेश की सब्जी मंडियों में फलों व सब्जियों पर टैक्स के रेट फिक्स किए हुए हैं। मार्केट कमेटी की ओर से एक फीसदी, एचआरडीएफ का एक फीसदी व आढ़त का पांच फीसदी टैक्स रेट फिक्स किया गया है, लेकिन फतेहाबाद की सब्जी मंडी में घालमेल हो रहा है। यहां पर लेबर या अन्य मदों के नाम पर रेहड़ी चालकों से आढ़ती नौ फीसदी रेट वसूल रहे हैं। हालांकि संबंधित विभाग को इसकी जानकारी भी है, लेकिन कार्रवाई करने वाला कोई नहीं। संवाद
विज्ञापन

बिल बनना चाहिए था 6822, दिया 6976 का
एक रेहड़ी चालक ने जब नई सब्जी मंडी में एक आढ़ती से फल खरीदे। उसके फलों का बिल छह हजार 376 रुपये था। इस बिल में पहले तो पांच फीसदी आढ़त व दो फीसदी सरकारी फीस मिलाकर छह हजार 822 रुपये बनाए गए और सात फीसदी टैक्स 446 रुपये दिखाया गया, लेकिन जब पूरा बिल बना तो उसमें 24 रुपये लेबर व आढ़त बढ़ाकर 576 रुपये कर दी गई। जबकि पांच फीसदी के हिसाब से आढ़त 318 रुपये 80 पैसे बनती थी। बाद में फल विक्रेता को अंतिम बिल छह हजार 976 रुपये का दिया गया। यानि फल विक्रेता से 154 रुपये अधिक वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधार के चक्कर में चुप रहते हैं रेहड़ी चालक
सब्जीमंडी में चल रहे इस घालमेल को लेकर रेहड़ी चालक भी चुप रहते हैं। कई रेहड़ी चालकों ने छिपी जुबान में बताया कि हालांकि उनके साथ नाइंसाफी हो रही है, लेकिन उनको नई सब्जी मंडी से सब्जियां व फल कई बार उधार पर लेने पड़ते हैं। ऐसे में वह जुबान नहीं खोल सकते। यही कारण है कि रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली की जा रही है।

वर्जन
सब्जी मंडी में मार्केट कमेटी व एचआरडीएफ की फीस एक-एक फीसदी तथा आढ़त की फीस पांच फीसदी निर्धारित की गई है। इससे अधिक कोई फीस नहीं ली जा सकती। सब्जी मंडी में अगर ऐसा हो रहा है तो गलत है। कोई लिखित में शिकायत देता है तो इसकी जांच करवाकर कार्रवाई भी की जाएगी। इस मामले में कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
-विकास सेतिया, सचिव, मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।

फतेहाबाद में लगी सब्जियों की रेहड़ी का फाइल फोटो।

फतेहाबाद में लगी सब्जियों की रेहड़ी का फाइल फोटो।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed