फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   AQI came below 300 after several days, stubble burnt at two places

Fatehabad News: कई दिनों बाद 300 से नीचे आया एक्यूआई, दो स्थानों पर जली पराली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
AQI came below 300 after several days, stubble burnt at two places
फतेहाबाद के गांव बबनपुर में जलती पराली को बुझ़ाता कृ​षि विभाग का कर्मचारी।
फतेहाबाद। जिले में रविवार को भी दो स्थानों पर पराली जलाई गई है। इसके साथ ही जिले में पराली जलाने के मामलों का आंकड़ा 576 तक पहुंच गया है। हालांकि रविवार को हवा चलने के कारण वातावरण में धुएं का प्रकोप कम दिखाई दिया। वहीं कई दिनों बाद जिले में 300 से नीचे आया है। अगले दो दिन रिमझिम बारिश के आसार हैं, ऐसे में पराली जलाने के मामले रुक भी सकते हैं। फतेहाबाद में रतिया क्षेत्र में दो स्थानों पर पराली जलाने की लोकेशन हरसेक ने कृषि विभाग को भेजी है, जबकि रविवार को किसी भी किसान पर केस दर्ज नहीं किया गया। विभाग ने अब तक 28 किसानों पर पराली जलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। रविवार को जिले में एक्यूआई का स्तर 297 दर्ज किया गया है। जिले में लगभग धान की कटाई हो चुकी है और करीब 25 हजार एकड़ में धान अभी भी पकने को तैयार है। ऐसे में पराली जलाने के मामले तो बढ़ेंगे, लेकिन कृषि विभाग व प्रशासन का पुरजोर प्रयास है कि धान की पराली न जलाई जाए। अब तक जिले में 576 स्थानों पर पराली जलाई जा चुकी है, जबकि पिछले साल आंकड़ा 770 का था।
विज्ञापन


कोट
पराली जलाने के मामले में पिछले साल की अपेक्षा इस बार कमी आई है। किसानों को समझाया जा रहा है और उनको पराली प्रबंधन की ओर अग्रसित किया जा रहा है। अब तक 28 किसानों पर केस दर्ज करवाए गए हैं और 320 किसानों को 8 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश सिहाग, डीडीए, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed