फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Approval for experimental stop of daily intercity, date not decided yet

Fatehabad News: दैनिक इंटरसिटी के प्रयोगात्मक ठहराव को मिली मंजूरी, तारीख अभी तय नही

Thu, 14 Dec 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 14 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Approval for experimental stop of daily intercity, date not decided yet
रेलवे स्टेशन
टोहाना। टोहाना रेलवे स्टेशन पर प्रयोग के तौर पर श्रीगंगानगर-दिल्ली रूट पर चलने वाली दैनिक इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ी का ठहराव करने को लेकर रेलवे विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। इसको लेकर स्टेशन पर पत्र भी प्राप्त हो चुका है। अभी रेलगाड़ी के रुकने की तारीख का पत्र में जिक्र नहीं किया गया है। मगर इस घोषणा के बाद से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। उन्होंने सांसद सुनीता दुग्गल का आभार जताया।
विज्ञापन

---------
टिकट बिक्री की जांच करेगा विभाग
दैनिक इंटरसिटी गाड़ी के ठहराव को लेकर प्रयोगात्मक दिनों में विभाग यह जांच करेगा कि उक्त स्टेशन पर कितनी टिकट बेची गई है। इससे विभाग यह आकलन करेगा कि रेलवे को आर्थिक रूप से कितना लाभ होना शुरू हुआ है, जिसके आधार पर रेलगाड़ी का स्थायी ठहराव किया जाएगा।
विज्ञापन

---------
दैनिक रेल यात्री संघ उठा रहा था मांग
दैनिक रेल यात्री संघ के प्रधान राजेश नागपाल एवं हरजीत सिंह ने बताया कि दैनिक इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित अनेक गाड़ियों के ठहराव को लेकर उनका संगठन लंबे समय से संघर्षरत है जिसको लेकर वे कई बार सांसद सुनीता दुग्गल एवं डीआरएम से मिल चुके थे। इस मांग को लेकर पिछले कई सालों से वे ज्ञापन भी दे रहे थे तथा कुछ दिन पहले सांसद सुनीता दुग्गल द्वारा उक्त मांग को लोकसभा में उठाया गया जिसके चलते यह ठहराव संभव हो पाया है वे इसके लिए उनका आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
व्यापारी वर्ग को मिलेगा लाभ
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के संरक्षक रमेश गोयल एवं प्रधान राजेंद्र ठकराल ने बताया कि दैनिक इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ी के ठहराव को लेकर उनका संगठन भी लगातार आवाज उठा रहा था अब इस गाड़ी के ठहराव से व्यापारी वर्ग को बहुत लाभ मिलेगा तथा रेलवे को भी आर्थिक लाभ मिलेगा।

--------
दैनिक इंटरसिटी गाड़ी के प्रयोगात्मक ठहराव को लेकर पत्र प्राप्त हो चुका है। अभी गाड़ी के रुकने की तारीख तय नहीं है, जो भी आगामी आदेश होंगे, यात्रियों को बता दिया जाएगा।
मुंशीराम, स्टेशन मास्टर, टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed