{"_id":"6776cfff27e3953bf308132a","slug":"apply-till-13th-to-get-admission-in-class-6th-and-9th-in-sainik-school-in-the-year-2025-26-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-127283-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: वर्ष 2025-26 में सैनिक स्कूल में कक्षा छठी व 9वीं में दाखिला लेने के लिए 13 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: वर्ष 2025-26 में सैनिक स्कूल में कक्षा छठी व 9वीं में दाखिला लेने के लिए 13 तक करें आवेदन
Thu, 02 Jan 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। देश व प्रदेश के सैनिक स्कूलों में अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2025 के माध्यम से वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा छठी व नौवीं में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र अभ्यर्थी साइट https://exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर 13 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा ओएमआर शीट पर बहुविकल्पीय प्रश्नावली के रूप में होगी। उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि कक्षा छठी में प्रवेश हेतु विद्यार्थी की जन्मतिथि पहली अप्रैल, 2013 तथा 31 मार्च, 2015 (दोनों तिथियां मान्य) तथा कक्षा नौवीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थी की जन्मतिथि पहली अप्रैल, 2010 तथा 31 मार्च, 2012 (दोनों तिथियां मान्य) के बीच होनी चाहिए।
कक्षा छठी व 9वीं में दाखिले अनुमानित सीटों पर होंगे, जो कि कभी भी घटाए या बढ़ाए जा सकते हैं। 67 प्रतिशत सीटें हरियाणा के बच्चों के लिए तथा 33 प्रतिशत सीटें अन्य राज्यों के लिए आरक्षित हैं। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए गणित, सामान्य ज्ञान (विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन), भाषा और बुद्धि परीक्षण (इंटेलिजेंस) विषयों से संबंधित 125 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और इसकी समयावधि 150 मिनट होगी।
विज्ञापन
इसी तरह 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए गणित, अंग्रेजी, बुद्धि परीक्षण (इंटेलिजेंस), सामान्य विज्ञान और सामाजिक अध्ययन विषयों से संबंधित 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी और इसकी समयावधि 180 मिनट होगी।