फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Apply for class sixth at Jawahar Navodaya Vidyalaya, Khara Khedi by August 27; so far 3022 registrations have been done.

Fatehabad News: खारा खेड़ी के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी के लिए 27 अगस्त तक करें आवेदन, अब तक 3022 ने कराया पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Apply for class sixth at Jawahar Navodaya Vidyalaya, Khara Khedi by August 27; so far 3022 registrations have been done.
फतेहाबाद। गांव खारा खेड़ी स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। विद्यालय में 80 सीटों पर चयन के लिए अब तक जिले भर से 3022 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 13 दिसंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त, 2025 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का फतेहाबाद जिले का निवासी होना और शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 5 में पढ़ रहा होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

इसके साथ ही, उसका जन्म 1 मई, 2014 से 31 जुलाई, 2016 के बीच होना चाहिए। जवाहर नवोदय विद्यालय में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए 75 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं और छात्राओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग छात्रों के लिए भी सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण का प्रावधान है। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जवाहर नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed