{"_id":"68505b64344947ca84088236","slug":"applications-sought-for-inspire-award-standard-now-students-of-class-11th-and-12th-can-give-science-ideas-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-135596-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: इंस्पायर अवॉर्ड मानक के लिए मांगे आवेदन, अब कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थी दे सकेंगे विज्ञान आइडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: इंस्पायर अवॉर्ड मानक के लिए मांगे आवेदन, अब कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थी दे सकेंगे विज्ञान आइडिया
Mon, 16 Jun 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयसंवाद
फतेहाबाद। विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की ओर से शुरू की गई इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। कक्षा छठी से बारहवीं के विद्यार्थी विज्ञान से संबंधित आइडिया 15 जून से लेकर 15 सितंबर तक ऑनलाइन दे सकेंगे।
इस बार विभाग ने कक्षा 11 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों से भी आइडिया मांगे है जबकि पहले कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते थे। सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में इंस्पायर मानक अवार्ड को लेकर बैठक भी हुई है। स्कूलों से ज्यादा से ज्यादा आवेदन मांगे गए हैं।
-
मॉडल बनाने के लिए मिलती हैं 10 हजार रुपये
इंस्पायर अवॉर्ड मानक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसे प्रधानमंत्री की ओर से शुरू किए गए स्टार्टअप इंडिया पहल के साथ जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों में छोटी आयु में ही विज्ञान की पढ़ाई के प्रति रूचि पैदा करना व वैज्ञानिक अनुसंधान को अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित व आकर्षित करना है। कार्यक्रम के तहत कक्षा 6 से 12वीं के मेधावी विद्यार्थी, जिनके आइडिया चयनित होते हैं, उनको 10 हजार रुपये की अवॉर्ड राशि प्रदान की जाती है। इस राशि का उपयोग विद्यार्थियों की ओर से विज्ञान का एक प्रोजेक्ट या मॉडल बनाने व उसे जिलास्तरीय प्रदर्शनी व प्रतियोगिता स्थल तक पहुंचाने के लिए किया जाता है। इसके तहत अवॉर्ड विजेता विद्यार्थी जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लेता है।
विज्ञापन
-
ये विचार नहीं होंगे मान्य
प्रतियोगिता में सामान्य विचार यानी प्रोजेक्ट जैसे पन बिजली परियोजनाएं बारिश के पानी का संग्रहण, जल स्तर सूचक, जैविक खाद, उर्जा बनाने के लिए टरबाइन का उपयोग, भूकंप सूचक यंत्र को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
-
पिछले सालों में ये रही है स्थिति
वर्ष आवेदन आए चयनित हुए
2023-24 1332 60
2024-25 1552 74
-
इंस्पायर मानक अवॉर्ड के तहत 15 जून से 15 सितंबर तक विद्यार्थी आवेदन करके ऑनलाइन ही आइडिया दे सकते है। चयनित विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग मॉडल बनाने के लिए राशि जारी करेगा।
मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
-
इंस्पायर मानक अवॉर्ड योजना विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की रूचि बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थी आवेदन कर सकते है। हर साल जिले में सबसे ज्यादा आवेदन होते है। पिछले सत्र में 74 विद्यार्थियों का चयन हुआ था।
- संगीता बिश्रोई, जिला शिक्षा अधिकारी